{"_id":"5f7d7b4df387944f30144ca9","slug":"dehradun-news-guards-will-put-camera-on-uniform-for-keeping-eye-on-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पर कैमरा लगा बंदियों पर नजर रखेंगे बंदी रक्षक, आवंटित हुए तीन करोड़ रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पर कैमरा लगा बंदियों पर नजर रखेंगे बंदी रक्षक, आवंटित हुए तीन करोड़ रुपये
Wed, 07 Oct 2020 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेलों में निगरानी व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अब बंदी रक्षकों की वर्दी पर कैमरे (बॉडी वार्न कैमरा) लगाए जाएंगे। इससे जेल परिसर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा प्रदेश की जेलों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन सबके लिए सभी जेलों को कुल तीन करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों अस्थाई जेलों से बंदियों के फरार होने के मामले सामने आए थे। इसके बाद अब जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए निगरानी व्यवस्था पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जेलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना काफी पहली थी, लेकिन अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आईजी जेल के मुताबिक सभी जेलों को तीन करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। अब बंदी रक्षक सामान्य तरीके से पहरा नहीं देंगे। उनकी वर्दी पर अब अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। ताकि, वे कहीं भी जाएं हर प्रकार की गतिविधि पर उनकी नजर रहे। पहरा देने से लेकर बंदियों से बातचीत करने तक हर गतिविधि को रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही मुलाकातियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
शुरूआत में पांच जेलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
आईजी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे प्रदेश की सभी 11 जेलों में लगाए जाएंगे। लेकिन, इसके लिए सबसे पहले पांच जेलों को चुना गया है। इनमें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सितारगंज और नैनीताल शामिल हैं। यहां पर मुलाकातियों भी विशेष नजर रखी जाएगी।
अस्थाई जेलों में भी होगा प्रबंध
अस्थाई जेलों में भी निगरानी के लिए फोर्स तैनात की जाएंगी। इसके साथ ही फौरी तौर पर यहां भी सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। अब इन जेलों में हर बंदी को लंबे समय तक नहीं रखा जा रहा है। केवल पॉजिटिव बंदियों को ही यहां रखने की व्यवस्था है। रिपोर्ट निगेटिव आते ही उसे जेल में भेज दिया जाता है।
जेलों को तीन करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस धनराशि से बंदियों के लिए बॉडी वार्न कैमरे और सीसीटीवी कैमरे खरीदे जाएंगे। बॉडी वार्न कैमरे चप्पे चप्पे पर नजर रखने में बेहद कारगर साबित होंगे। इन सभी की जल्द से जल्द खरीद की जाएगी।
- एपी अंशुमान, आईजी जेल