फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Group of buffaloes collided with Janshatabdi Express coming from Delhi passengers ruckus

Dehradun: दिल्ली से देहरादून आ रही जनशताब्दी से टकराया भैंसों का झुंड, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Fri, 25 Aug 2023 07:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 25 Aug 2023 07:59 PM IST
सार

ट्रैक से 15-20 भैंसों का झुंड गुजर रहा था, उसी दौरान दिल्ली से दून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई।

विज्ञापन
Dehradun News Group of buffaloes collided with Janshatabdi Express coming from Delhi passengers ruckus
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली से दून आ रही जनशताब्दी ट्रेन (12055) भैंसों के झुंड से टकरा गई। हादसे में पांच भैंसों की मौत हो गई, जबकि करीब तीन घंटे तक आठ ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इस दौरान परेशान यात्रियों ने हंगामा कर दिया। वहीं जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए ट्रेन के कई कोच की चेन भी खींच दी।

विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार देर रात रायवाला से मोतीचूर के बीच रेलवे ट्रैक पर हुआ। उस समय ट्रैक से 15-20 भैंसों का झुंड गुजर रहा था, उसी दौरान दिल्ली से दून आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई। इस दौरान एक भैंस इंजन में फंस गई और यह खराब हो गया। ट्रेन करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन


घुमक्कड़ दंपती:  स्विट्जरलैंड से कैंपर वैन में सवार होकर योगनगरी पहुंचा जोड़ा, कुछ अलग है डेनियल-मरलेन की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से मंगवाया दूसरा इंजन

ट्रेन को रवाना करने के लिए हरिद्वार से दूसरा इंजन मंगवाया गया और ट्रेन को रायवाला स्टेशन तक लाया गया। इस प्रक्रिया में करीब तीन घंटे लग गए जिसके कारण ट्रेन यात्रियों को लेकर रात करीब ढाई बजे दून स्टेशन पर पहुंची। आमतौर पर यह ट्रेन रोजाना 10:15 बजे दून पहुंचती है। वहीं ट्रैक बाधित होने के कारण देहरादून से चलने वाली लोहरी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस के साथ दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और डीएलएस पैसेंजर बाधित रही।

साढ़े छह घंटे में दून पहुंचे यात्री

ट्रेन खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने जंगल में हंगामा काट दिया। इतना ही नहीं यात्रियों ने ट्रेन की चेन भी खींच दी। वहीं दून स्टेशन पर पहुंचने के बाद भी कई यात्रियों ने हंगामा किया। यात्री विक्रम सैनी ने बताया, रायवाला से दून पहुंचने में एक घंटे का समय लगता है, लेकिन ट्रेन खराब होने से साढ़े छह घंटे बाद दून पहुंचे।

कुछ दिन पहले की थी ट्रैक पर झाड़ियां आने की शिकायत

बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हादसा हुआ वहां ट्रैक के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। जिसके कारण लोको पायलट को भैंसों का झुंड नहीं दिया और यह हादसा हो गया। ट्रेन के एक कर्मचारी ने बताया कि राजाजी नेशनल पार्क की रेंज से होकर गुजरने वाले ट्रैक पर कई जगह लंबी-लंबी झाड़ियां उग आईं हैं। इस संबंध में 15 दिन पहले ही शिकायत की गई थी, झाड़ियां काटने की अनुमति नहीं मिली।

दिल्ली से दून आ रही जनशताब्दी ट्रैक पर भैंसों से टकरा गई थी। इसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन ठप रहा। हालांकि देर रात को ही ट्रैक साफ करवाकर और दूसरा इंजन मंगवाकर यात्रियों को दून रवाना किया गया।
- जीएस पचाई, स्टेशन अधीक्षक, रायवाला स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed