फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Gangster Act Imposed on Pushpanjali builders owner Deepak Mittal

Dehradun: पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई, दर्ज हैं धोखाधड़ी के आठ मुकदमे

Wed, 23 Nov 2022 10:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Nov 2022 10:56 PM IST
सार

मित्तल ने दो साल पहले तो पुलिस से वादा कर दिया था लेकिन अब तक वह भारत नहीं लौटा है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया गया था।

विज्ञापन
Dehradun News: Gangster Act Imposed on Pushpanjali builders owner Deepak Mittal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोगों को लग्जरी फ्लैट बेचने का झांसा देने वाले पुष्पांजलि बिल्डर के मालिक दीपक मित्तल के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। दीपक मित्तल और उसके अन्य साथियों के खिलाफ डालनवाला और अन्य थानों में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। मित्तल बीते दो सालों से ज्यादा समय से पुलिस की हर प्लानिंग को गच्चा देता आ रहा है। वर्तमान में भी वह देश से बाहर है।

विज्ञापन


दीपक मित्तल ने मैसर्स पुष्पांजलि रियल्म्स एंड इंफ्राटेक के नाम से लग्जरी फ्लैट बनाने के लिए लोगों से निवेश कराया था। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय लोगों ने बड़े पैमाने पर निवेश किया था। एक फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। फ्लैट के लिए शुरुआत में 60 से 65 लाख रुपये लिए गए थे। बहुत से लोगों ने पूरा धन ही दीपक मित्तल के पास जमा कर दिया था। वर्ष 2020 में मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति ने दीपक मित्तल के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर डालनवाला थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


Haridwar: भूमाफिया यशपाल तोमर पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर के बाद अब विवादित 56 बीघा जमीन कुर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2020 में ही दीपक मित्तल के पार्टनर ने राजपुर थाने में दूसरा मुकदमा दर्ज कराया। उस वक्त तत्कालीन पुलिस कप्तान को दीपक मित्तल ने फोन पर बताया था कि वह दुबई में है और जल्द ही भारत लौटकर सभी निवेशकों के पैसे लौटा देगा। पुलिस उसका इंतजार करती रही लेकिन दीपक मित्तल भारत नहीं लौटा। इसके बाद दूसरे निवेशक ने उसके खिलाफ शिकायत की तो डालनवाला थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसके खिलाफ शिकायत पर शिकायत आई और कुल आठ मुकदमे दर्ज कर लिए गए।


पुलिस ने दीपक मित्तल के स्थानीय घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया। इसके बाद कुर्की करने की प्रक्रिया को भी अमल में लाया गया। पिछले दिनों एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने डालनवाला पुलिस को दीपक मित्तल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर एसएचओ डालनवाला एनके भट्ट की ओर से दीपक मित्तल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


अब भी विदेश से नहीं लौटा मित्तल

मित्तल ने दो साल पहले तो पुलिस से वादा कर दिया था लेकिन अब तक वह भारत नहीं लौटा है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया गया था। ताकि, उसे एयरपोर्ट पर आते ही गिरफ्तार किया जा सके लेकिन बीते करीब डेढ़ साल से दीपक मित्तल ने पुलिस या किसी निवेशक से कोई बातचीत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed