फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News: Disputed 56 bigha land attached to land mafia Yashpal Tomar attached

Haridwar: भूमाफिया यशपाल तोमर पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर के बाद अब विवादित 56 बीघा जमीन कुर्क

Wed, 23 Nov 2022 09:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Nov 2022 09:37 PM IST
सार

करीब सात माह पहले ज्वालापुर में हाईवे से सटी जुर्स कंट्री के पीछे 56 बीघा जमीन को लेकर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर भारत चावला ने अपने सगे भाई गिरधारी लाल चावला, भतीजे सचिन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भूमाफिया यशपाल तोमर और एक अन्य के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Haridwar News: Disputed 56 bigha land attached to land mafia Yashpal Tomar attached
संपत्ति कुकु करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार के ज्वालापुर में हाईवे से सटी विवादित 56 बीघा जमीन को कुर्क करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भूमाफिया यशपाल तोमर पर शिकंजा कस गया है। उसके खिलाफ हरिद्वार पुलिस की ओर से गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद बुधवार को कानपुर से पहुंची आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई ने यशपाल तोमर से जुड़ी विवादित 56 बीघा जमीन को कुर्क कर दिया। भूमि को बेनामी घोषित कर खरीद फरोख्त और हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया। नोटिस चस्पा कर मुनादी भी कराई गई। 

विज्ञापन


करीब सात माह पहले ज्वालापुर में हाईवे से सटी जुर्स कंट्री के पीछे 56 बीघा जमीन को लेकर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर भारत चावला ने अपने सगे भाई गिरधारी लाल चावला, भतीजे सचिन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भूमाफिया यशपाल तोमर और एक अन्य के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि यशपाल तोमर दबाव बनाया कि इस जमीन में से 20 बीघा का बैनामा गिरधारी लाल चावला के नाम करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


यशपाल तोमर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में डीजीपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एसटीएफ ने इस मामले की जांच की थी। एसटीएफ ने करीब सात महीने पहले नोएडा से यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर यशपाल तोमर की करीब 150 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यशपाल तोमर इन दिनों जिला कारागार रोशनाबाद में बंद हैं। हाल में ही पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। अब बुधवार को कानपुर से आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के डिप्टी कमिश्नर विक्रम मणि की अगुवाई में एक टीम ने ज्वालापुर पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ 56 बीघा जमीन को बेनामी घोषित कर कुर्क कर लिया। नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी भी कराई गई। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है आयकर विभाग ने जमीन कुर्क की है। पुलिस विभाग ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है। 

 

जांच के दायरे में आएंगे प्रॉपर्टी डीलर

56 बीघा जमीन के कुर्क कर लिए जाने के बाद अब भूमाफिया यशपाल तोमर से जुड़े कई प्रॉपर्टी डीलर भी जांच के दायरे में आएंगे। पुलिस और एसटीएफ यशपाल तोमर से जुड़े कई अन्य प्रॉपर्टी डीलरों पर शिकंजा कस सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed