फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Four miscreants Arrested who tried to Loot from retired railway employee by Hostage

Dehradun: सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बंधक बनाकर किया था लूट का प्रयास, चारों बदमाश गिरफ्तार

Thu, 24 Oct 2024 07:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Oct 2024 07:55 PM IST
सार

13 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे सभावाला के वार्ड नंबर 12 निवासी शमशेर सिंह अपने घर में टहलते हुए पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके पीछे से आया और धक्का देकर गिरा दिया। 

विज्ञापन
Dehradun News Four miscreants Arrested who tried to Loot from retired railway employee by Hostage
बुजुर्ग से लूट का प्रयास करने वाले चारों बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बंधक बनाकर लूट की कोशिश करने वाले वाले चारों बदमाशों को एसओजी और पुलिस टीम ने सभावाला तिराहे और सहारनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए दो चाकू और बाइक भी मिल गई। घटना में शामिल एक आरोपी नगर पंचायत, सेलाकुई का आउटसोर्स कर्मचारी है। एसएसपी अजय सिंह ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम के लिए 10 हजार के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


13 अक्तूबर की सुबह करीब पांच बजे सभावाला के वार्ड नंबर 12 निवासी शमशेर सिंह अपने घर में टहलते हुए पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान एक युवक उनके पीछे से आया और धक्का देकर गिरा दिया। इस बीच दो और युवक घर में आ गए। तीनों ने घर में पड़े प्लास्टिक के खाली कट्टों का फाड़कर इससे बुजुर्ग के हाथ और पैर बांध दिए।
विज्ञापन


बुजुर्ग की पीठ और मुंह पर चाकू की नोक लगाते हुए बदमाशों ने उनसे घर में रखी नकदी और जेवर उनके हवाले करने के लिए कहा। इस बीच कुत्ते के भौंकने की आवाज से बुजुर्ग की पत्नी जाग गई। उन्होंने बाहर आकर विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश महिला को घर के भीतर ले गए। लेकिन, महिला ने विरोध जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह लगातार चिल्लाती रही। इस बीच एक बदमाश घर से भागकर बाहर आ गया। एक बदमाश महिला को बालों से घसीट कर बाहर लाया। महिला ने चिल्लाने और विरोध जारी करने रखने पर सभी बदमाश भाग गए। इस बीच महिला ने घर में बंधे कुत्ते को भी खोल दिया। पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद अज्ञात के खिलाफ लूट की कोशिश और बंधक बनाने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में बदमाश नजर आ रहे थे। बदमाशों की गिरफ्तार के लिए एसएसपी ने थाना प्रभारी मुकेश त्यागी के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस की चार टीमों का गठन किया।

टीम ने बुधवार को घटना के मास्टरमाइंड सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र के अम्बेटा गांव निवासी प्रदीप कुमार उर्फ पोपिन को सभावाला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अन्य तीनों आरोपियों की बारे जानकारी मिली। पुलिस ने सहारनपुर के थाना मिर्जापुर के महमूदनगर नगली गांव निवासी आकाश कुमार उर्फ कुनाल, राजन और सहसपुर थाना क्षेत्र के तिपरपुर निवासी अमित कुमार वाल्मीकि को सहारनपुर रोड पर दरगाह के पास पकड़ा। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

PHOTOS: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पथराव और लाठीचार्ज...शहर में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात



नगर पंचायत के आउटसोर्स कर्मचारी ने की थी रेकी
लूट की कोशिश के घटना के मास्टरमाइंड प्रदीप कुमार ने ममेरे भाइयों और नगर पंचायत, सेलाकुई के आउटसोर्स कर्मचारी अमित वाल्मीकि के साथ मिलकर योजना तैयार की थी। प्रदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सेलाकुई में रह रहा है। बताया कि वह मजदूरी करता है। नगर पंचायत के आउटसोर्स कर्मचारी ने बुजुर्ग दंपती के घर की रेकी थी। उसके बताया था कि बुजुर्ग दंपती के पास काफी रुपये और जेवर हैं। बताया कि उसके हिमाचल प्रदेश के पांवटा में शटरिंग का कार्य करने वाले अपने ममेरे भाइयों आकाश और राजन को भी योजना में शामिल किया।

बुजुर्गों की दिनचर्या पर थी पूरी नजर
आरोपी अमित वाल्मीकि ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि बुजुर्ग सुबह पांच बजे योगा करने के लिए घर से बाहर जाते थे। इस दौरान उनकी बुजुर्ग पत्नी घर पर अकेली रहती थी। बताया कि घटना से एक दिन पहले वह सभी सेलाकुई स्थित प्रदीप के कमरे में मिले थे। अमित ने कहा कि बुजुर्ग दंपती उसे पहचानती है, इसलिए वह घर में नहीं आ सकता है। बताया कि रात को करीब तीन बजे वह बुजुर्ग दंपती के घर के पास पहुंचे। अपनी बाइक कबाड़ी की दुकान के बाहर लगा दी। बुजुर्ग घर के आंगन में टहलते हुए पानी देने लगे। इस बीच उन्होंने उन्हें धक्का देकर बंधक बना लिया।

क्षेत्र में अपराधियों और आपराधिक घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहसपुर में लूट की कोशिश के मामले में टीम ने अच्छा कार्य किया है। सभी कोतवाली और थाना क्षेत्र में बाहरी लोगोंं के सत्यापन के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। शीतकालीन ऋतु को देखते हुए कोतवाली और थाना पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
-अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed