{"_id":"66efd8d630442af9820986fe","slug":"dehradun-news-foetus-found-in-toilet-behind-emergency-room-of-doon-hospital-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे शाैचालय में मिली नवजात, सीट में फंसा हुआ था सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे शाैचालय में मिली नवजात, सीट में फंसा हुआ था सिर
Sun, 22 Sep 2024 02:18 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:18 PM IST
सार
Dehradun News: दून अस्पताल के शाैचालय में भ्रूण मिलने की खबर के बाद पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दून अस्पताल के शाैचालय में मिला भ्रूण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दून अस्पताल के इमरजेंसी भवन के पीछे शौचालय की सीट में एक नवजात मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल के कर्मियों ने सीट को तोड़कर नवजात को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात को मोर्चरी में रखवा दिया। नवजात को अस्पताल में कौन फेंक गया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी के पीछे नया भवन करीब दो साल पूर्व बना था। सुबह करीब सवा नौ बजे एक सफाईकर्मी शौचालय की सफाई करने के लिए पहुंचा तो महिला टॉयलेट में एक नवजात बच्ची पड़ा हुआ था। उसने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
Rishikesh: दिल्ली से घूमने आए थे पांच युवक, दो नहाते समय गंगा के तेज बहाव में बहे, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमित भी पहुंच गए। नवजात का सिर टायलेट शीट में फंसा हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने शीट को तोड़कर नवजात को निकाला, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में स्थानीय सफाई कर्मचारी से पूछताछ की। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।