फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Drug Control Department team found Expired medicines in many medical stores

औषधि नियंत्रण विभाग का 'छापा': देहरादून के कई मेडिकल स्टोरों में मिली एक्सपायरी दवाएं, दो दुकानें सील

Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Oct 2021 11:51 PM IST
सार

शहर में दवा की दुकानों की लगातार मिल रही शिकायत पर शुक्रवार शाम औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मेहूंवाला क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापा मारा।

विज्ञापन
Dehradun News: Drug Control Department team found Expired medicines in many medical stores
मेडिकल स्टोर पर औषधि नियंत्रण विभाग का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में औषधि नियंत्रण विभाग के औचक निरीक्षण में शहर के कुछ मेडिकल स्टोर पर एक्सापयरी दवाएं मिलीं। वहीं, कुछ जगह नशीली दवाएं बिकने की शिकायतें भी मिली हैं। विभाग ने दो दुकानों को सात व एक दुकान को 10 दिन के लिए बंद कर दिया है। जबकि, दो दुकानों को सील किया गया है।

विज्ञापन


शहर में दवा की दुकानों की लगातार मिल रही शिकायत पर शुक्रवार शाम औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मेहूंवाला क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापा मारा। दवा की दुकानों में फार्मासिस्ट न होना, दवा का सही से रखरखाव न किया जाना, अन्य दवाओं के साथ ही साइकोट्रॉपिक दवाओं के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होना और कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की मिलने जैसी अनियमितताएं पकड़ी गईं।
विज्ञापन


तस्वीरें: उत्तराखंड में कुट्टू के आटे की पूड़ी-पकौड़ी खाकर अस्पताल में भर्ती हुए 60 लोग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जनता मेडिकोज व अंसार मेडिकल स्टोर को एक हफ्ते और श्री गुरु कृपा मेडिकल स्टोर मेहूंवाला को 10 दिन के लिए बंद करा दिया है। इसके अलावा क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होने पर अमन मेडिकोज मेहूंवाला का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। 


इसी दौरान टीम को किसी ने सूचना दी कि ऋषि विहार, मेहूंवाला में कृष्णा मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाएं बिकती हैं। टीम के छापे की कार्रवाई करने से पहले ही संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। इस पर दुकान को सील कर दिया गया। जबकि, कार्की मेडिकल स्टोर ऋषि विहार को भी सील कर दिया गया। टीम ने इस दौरान अलग-अलग दुकानों से संदिग्ध दवाओं के पांच नमूने भी लिए हैैं।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. पंकज पांडेय के निर्देश और राज्य के औषधि नियंत्रक हेमंत नेगी व सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी के दिशा-निर्देश पर की गई। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक देहरादून नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधमसिंहनगर डॉ. सुधीर कुमार और एफडीए विजिलेंस टीम के एसआई जगदीश रतूड़ी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed