फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news : Doiwala City buses strike today to protest recovery at toll plaza

देहरादून: टोल प्लाजा पर वसूली के विरोध में आज से डोईवाला की सिटी बसों की हड़ताल, पुलिस बल मौजूद

Mon, 22 Feb 2021 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 22 Feb 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
dehradun news : Doiwala City buses strike today to protest recovery at toll plaza
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सिटी बस संचालक विरोध में उतरे - फोटो : अमर उजाला

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर होने वाली वसूली पर सिटी बस संचालक विरोध में उतर आए हैं। सोमवार से देहरादून से डोईवाला रूट पर चलने वाली सिटी बसों के मालिकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। वह विरोध स्वरूप अपनी बसें लच्छीवाला टोल प्लाजा पर खड़ी कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


डोईवाला-जौलीग्रांट रूट की सिटी बस चालकों ने सोमवार से टोल प्लाजा पर अपने वाहनों को श्रृंखलाबद्ध खड़ा कर हड़ताल शुरू कर दी है। चालकों का कहना है कि सिटी बस आम जनता के लिए सेवाएं देती है। उसे राहत देनी चाहिए और शुल्क बेहद कम लेना चाहिए। मौके पर काफी संख्या में जीप और अन्य वाहन चालक भी पहुंच गए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए कोतवाल सूर्य भूषण नेगी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन


देहरादून से डोईवाला और जौलीग्रांट तक करीब 50 सिटी बसें चलती हैं। इनका कहना है कि एक बार में उनसे 135 रुपये वसूले जा रहे हैं। दिनभर में 500 से 600 रुपये केवल टोल प्लाजा पर ही चले जाते हैं। पहले से ही कोरोना से जूझ रहे सिटी बस संचालकों की यूनियन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी ने कहा कि इस नुकसान की भरपाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, तय किया गया है कि सोमवार से देहरादून से डोईवाला-जौलीग्रांट रूट पर कोई सिटी बस नहीं चलेगी। दूसरी ओर, मैक्सी कैब एसोसिएशन भी टोल प्लाजा पर वसूली के विरोध में उतर आई है।

दूधली मोथरोवाला में बढ़ी ग्रामीणों की दिक्कतें

लच्छीवाला टोल प्लाजा से वाहनों की आवाजाही के लिए शुल्क शुरू होने से बाईपास मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय वाहनों के अलावा दूसरे क्षेत्रों से आने वाले निजी और व्यावसायिक वाहन भी बाईपास मार्ग का इस्तेमाल करने लगे हैं। 

देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा बनाकर 18 फरवरी से शुल्क वसूलना शुरू हो गया है। ऐसे में शुल्क बचाने के लिए कई वाहन चालक रोजाना बाईपास मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं। इन बाईपास मार्गों पर रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर लोग दूधली मोथरोवाला बाईपास से दून पहुंच रहे हैं।

इस बाईपास मार्ग पर सतीवाला, माधोवाला, झंडौद, सिमलास ग्रांट, नांगल ज्वालापुर, नांगल बुंलदावाला, दूधली समेत कई ग्रामीण इलाके पड़ते हैं। कई जगहों पर सड़क अपेक्षाकृत संकरी दुर्घटना की संभावनाएं हैं। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि लच्छीवाला टोल शुरू होने से  स्कूली बच्चों से लेकर किसानों को परेशानियां हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करन बोरा ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों का संज्ञान लिया जा रहा है। 

भोगपुर-थानों मार्ग पर भी बढ़ा वाहनों का दबाव 

देहरादून हरिद्वार हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा शुरू होने के बाद भोगपुर-थानों-दून मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। थानों से पहले इस मार्ग तक पहुंचने के लिए कई लिंक मार्ग है। जिसमें वीरपुर, बडकोट, भोगपुर होते हुए थानों पहुंचा जा सकता है।

इसी तरह रानीपोखरी चौक से होते हुए भोगपुर होते हुए थानों के लिए लिंक मार्ग है। जबकि जौलीग्रांट और भानियावाला से भी लिंक सड़कें थानों मार्ग पर मिलती हैं। ऐसे इन सभी लिंक मार्गों से वाहन थानों-दून मार्ग पर पहुंच रहे हैं। इन मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऑनलाइन पास बनाने की व्यवस्था की कर रहे लोग मांग

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों के लिए मासिक पास की व्यवस्था होने पर प्रतिदिन 250 लोग पास बनवा रहे हैं। स्थानीय लोग सुविधा देने के लिए ऑनलाइन पास बनाने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। टोल प्लाजा के बीस किमी के दायरे में आने वाले लोगों को 275 रुपये का मासिक पास दिया जा रहा है। जिसको बनाने के लिए प्रतिदिन 250 से अधिक लोग टोल प्लाजा पर आ रहे है।

मासिक पास बनाने के लिए लोगों को परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। आज के दिन बनाए गऐ मासिक पास के लिए 28 फरवरी तक वैधता रखी जा रही है। सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र बैलवाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को अवगत कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed