फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Deaths of mother and newborn at nursing home relatives gherao CMO office

नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत: गुस्साए तीमारदारों ने CMO ऑफिस घेरा, उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच

Wed, 10 Jun 2026 10:46 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 10 Jun 2026 10:46 PM IST
सार

दून के नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस दौरान आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों ने पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन
Dehradun News Deaths of mother and newborn at nursing home relatives gherao CMO office
सीएमओ कार्यालय का घेराव करते मृतका के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बसंत विहार क्षेत्र में स्थित निशा नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। तीमारदारों का आरोप है कि चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती है। उन्होंने ज्ञापन देकर नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सतेंद्र बिष्ट ने ज्ञापन में बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी को 29 मई को नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। इस दौरान चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा के सुरक्षित होने का आश्वासन दिया था। कुछ समय बाद दर्द बढ़ने पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने की बात कही। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। चिकित्सकों ने बताया कि वे नवजात को नहीं बचा पाए। इस दौरान चिकित्सकों ने उन्हें जानकारी दी कि डिलीवरी के दौरान रक्तश्राव काफी ज्यादा हुआ है। ऐसे में रक्त चढ़ाना पड़ेगा।
विज्ञापन


Dehradun: वन स्टॉप सेंटर से लापता हुई मूक-बधिर युवती; ढाई महीने बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि नर्सिंग होम प्रबंधन उन्हें सही जानकारी नहीं दे रहा था। कुछ जांचों के लिए उनकी पत्नी को एक दूसरे अस्पताल में भेजा गया। इस दौरान वहां के चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने की बात कही। फिर चिकित्सकों ने शरीर में संक्रमण फैलने की बात कही। इसके बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई।

आरोप है कि चिकित्सकों ने उनके इलाज में लापरवाही बरती है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि नर्सिंग होम में हुई घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमियां मिलने पर नर्सिंग होम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed