फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Dead Body of intern physiotherapist from UP found hanging in room

Dehradun: कमरे में फंदे पर लटका मिला इंटर्न फिजियोथेरेपिस्ट का शव, यूपी की रहने वाली थी युवती

Mon, 26 Aug 2024 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2024 11:16 PM IST
सार

Dehradun News: बालावाला निवासी धीरेंद्र खत्री ने सूचना दी कि उनके यहां किराये पर रहने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कमरा बंद था।

विज्ञापन
Dehradun News Dead Body of intern physiotherapist  from UP found hanging in room
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दून मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी में इंटर्नशिप कर रही युवती का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। युवती रायपुर के बालावाला क्षेत्र में किराये पर रहती थी। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवती का फोन भी लॉक है।

विज्ञापन


पुलिस विशेषज्ञों की मदद से फोन को अनलॉक कर कारणों का पता लगाने में जुटी है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया, बालावाला निवासी धीरेंद्र खत्री ने सूचना दी कि उनके यहां किराये पर रहने वाली युवती ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कमरा बंद था।
विज्ञापन


Dehradun: सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे कार में मिली युवक व महिला की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


खिड़की से झांककर देखा तो युवती पंखे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और युवती को फंदे से उतारा। पुलिस युवती को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। युवती की पहचान वर्षा पुत्री बाबूराम निवासी ग्राम इंदिरानगर कबरे, थाना कबरे, जिला महोबा, यूपी के रूप में हुई है।

वह बीते कुछ समय से दून मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी में इंटर्नशिप कर रही थी। डेढ़ साल से धीरेंद्र खत्री के मकान में रह रही थी। एसओ ने बताया, वर्षा के मोबाइल में लॉक लगा हुआ है। इसे विशेषज्ञों के पास भेजा जा रहा है। जल्द ही आत्महत्या के कारणों का पता चल जाएगा। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed