{"_id":"60b89e25ea030f0a64371397","slug":"dehradun-news-constable-hide-girl-kidnap-information-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सिपाही ने दबाई टोल प्लाजा के पास युवती को कार में अगवा करने की सूचना, निलंबित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: सिपाही ने दबाई टोल प्लाजा के पास युवती को कार में अगवा करने की सूचना, निलंबित
Thu, 03 Jun 2021 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:58 PM IST
सार
पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना मिली थी कि दो युवक एक युवती को जबरन स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर ले जा रहे हैं। यह सूचना कांस्टेबल बाबू राम भास्कर ने नोट की। नियमानुसार यह सूचना उसे संबंधित थाने और सीमावर्ती थाने को देनी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती को कार में अगवा करने जैसी संवेदनशील सूचना को दबाना कंट्रोल रूम के सिपाही को भारी पड़ गया। सूचना को देरी से आगे बढ़ाने पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग देर से हुई और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह की है। पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना मिली थी कि दो युवक एक युवती को जबरन स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर ले जा रहे हैं। यह सूचना कांस्टेबल बाबू राम भास्कर ने नोट की। नियमानुसार यह सूचना उसे संबंधित थाने और सीमावर्ती थाने को देनी थी। साथ ही क्षेत्र एसपी ग्रामीण और कमांडर यानी एसएसपी को भी नोट करानी थी।
विज्ञापन
मगर, बाबू राम भास्कर ऐसा नहीं कर पाया। उसने थाने को भी सूचना काफी देर बार नोट कराई। इससे हुआ ये कि संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर गाड़ियों की चेकिंग देरी से शुरू हुई। इससे पुलिस को घटना का पता लगाने में काफी देर लग गई।
विज्ञापन
काफी देर तक डोईवाला पुलिस इधर-उधर दौड़ लगाती रही। इस तरह की संवेदनशील घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों से छुपाने को गंभीर मामला मानते हुए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कांस्टेबल बाबू राम भास्कर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को भविष्य में सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।
यह निकला मामला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो युवक और एक युवती कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनमें किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई और युवक ने कार रोक ली। काफी देर तक बहस हुई, जिसे आसपास के लोग भी देख रहे थे।
इसी बीच पास में खड़े व्यक्ति ने सोचा कि दोनों युवक लड़की को जबरन कार में बैठाकर ले जा रहे हैं। यह सूचना उसने कंट्रोल रूम को दी। यदि यह सूचना समय पर बाबू राम भास्कर थाना पुलिस और अधिकारियों को दे देता तो जल्द ही सारी कहानी स्पष्ट हो जाती।