फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Congress Workers Angry and Protest over indecent poster of Rahul Gandhi

देहरादून: राहुल गांधी के अभद्र पोस्टर को लेकर कांग्रेस में उबाल, कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा का पुतला दहन

Fri, 06 Oct 2023 01:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Oct 2023 01:19 PM IST
सार

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कई बार कोशिश की जा चुकी है।

विज्ञापन
Dehradun News Congress Workers Angry and Protest over indecent poster of Rahul Gandhi
पुतला दहन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की ओर से राहुल गांधी का अभद्र पोस्टर जारी करने को लेकर देहरादून में भी कांग्रेस में उबाल बना हुआ है। रानीपोखरी कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा का पुतला दहन कर रोष जताया।

विज्ञापन


परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की भाजपा ओछी राजनीति करने पर उतर गई है। कांग्रेस के शीर्ष नेता की छवि को खराब करने के लिए पहले भी भाजपा द्वारा कई बार कोशिश की जा चुकी है। आज देश उमीद भरी नजर से राहुल गांधी की ओर देख रहा है। उनके द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की नींव हिल गई है। इसी से घबराकर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। आगामी 2024 के चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। 
विज्ञापन


उत्तरकाशी हिमस्खलन: एक साल बाद मिले बेटे के शव को देख बिलख पड़े परिजन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी व डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसा पोस्टर जारी कर भाजपा की विकृत मानसिकता देश की जनता के सामने उजागर हुई है। राहुल गांधी पर पहले फर्जी आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया और लोकसभा से सदस्यता रद्द की गई। मगर जब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में आया तो भाजपा के लोग तिलमिला गए। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार व डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि आज जो व्यक्ति भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है उसके घर ईडी व सीबीआई को भेजा जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed