{"_id":"6336b448f9939f58582c55c4","slug":"dehradun-news-cm-pushkar-singh-dhami-inaugurated-bridge-over-ranipokhari-jakhan-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सीएम धामी ने किया रानीपोखरी जाखन नदी पर बने पुल का लोकार्पण, रिकॉर्ड छह महीने में हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सीएम धामी ने किया रानीपोखरी जाखन नदी पर बने पुल का लोकार्पण, रिकॉर्ड छह महीने में हुआ तैयार
Fri, 30 Sep 2022 03:00 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Sep 2022 03:00 PM IST
सार
पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था।
विज्ञापन
सीएम धामी ने किया रानीपोखरी पुल का लोकापर्ण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला के अलावा अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यह 7 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। अब यह यह पुल रिकॉर्ड छह महीने में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
सांसद निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में यह निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। इस से स्थानीय नागरिकों के साथ न केवल अन्य राज्यों से आ रहे लोगों को राहत मिलेगी बल्कि देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन