फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Case against three fraudsters who defrauded 24 crore Rupees Fraud by creating a fake company

Dehradun: फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लगाया 24 करोड़ का चूना, तीन जालसाज कारोबारियों पर केस

Fri, 24 Feb 2023 11:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

संजय ठाकुर ने अपनी फर्म मैसर्स ठाकुर ट्रेडर्स को 21 अप्रैल 2022 को जीएसटी में पंजीकृत कराया था। यह फर्म लोहे के कबाड़ का कारोबार करने वाली बताई गई थी।

विज्ञापन
Dehradun News: Case against three fraudsters who defrauded 24 crore Rupees Fraud by creating a fake company
फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लगाया 24 करोड़ का चूना - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

तीन कारोबारियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर सरकार को 24 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। इनमें से एक कंपनी ने आठ माह के दरम्यान 120 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्शाया था। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि जिन पतों पर ये कंपनियां दर्शाई गई थीं वहां कोई और रहता है।

विज्ञापन


Roorkee: कोर्ट मैरिज पर बवाल, युवती के परिजनों ने युवक के घर में की तोड़फोड़, तनाव के बाद गांव में फोर्स तैनात
विज्ञापन


इन नामों की कोई कंपनियां वास्तव में है ही नहीं। इस मामले में सहायक आयुक्त सीजीएसटी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि मामले में सहायक आयुक्त सीजीएसटी ज्योति बर्मन ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि संजय ठाकुर ने अपनी फर्म मैसर्स ठाकुर ट्रेडर्स को 21 अप्रैल 2022 को जीएसटी में पंजीकृत कराया था। यह फर्म लोहे के कबाड़ का कारोबार करने वाली बताई गई थी। पिछले दिनों जब कंपनी की ओर से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के लिए क्लेम किया गया तो मामला सामने आया।

सीजीएसटी कर रहा मामले की जांच

पता चला कि आठ माह के भीतर कंपनी का टर्नओवर करीब 120 करोड़ रुपये है। कंपनी की पड़ताल के दौरान इसके पते इंदिरा कॉलोनी नेशविला रोड पर सत्यापन किया गया। पता चला कि यहां पर कोई कंपनी नहीं है। यह घर किसी और व्यक्ति का था।

मैसर्स ठाकुर ट्रेडर्स ने ज्यादातर लेनदेन शाहरुख मोहम्मद की कंपनी मैसर्स एमरात इंटरप्राइजेज चुक्खुवाला बकरालवाला रोड और सुनील कुमार की कंपनी मैसर्स एसके ट्रेडर्स नेशविला रोड से किया है। इन दोनों के पतों पर तस्दीक की गई तो यहां भी कोई और रहता हुआ मिला।

सीजीएसटी ने जांच में पाया कि इस कारोबार से सरकार को कुल 24 करोड़ रुपये की हानि हुई है। इस मामले में आगे की जांच सीजीएसटी कर रहा है। लेकिन, फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के आरोप में संजय, शाहरुख और सुनील कुमार के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed