{"_id":"60c5b2f7df66561e2a68af86","slug":"dehradun-news-car-accident-in-mussoorie-one-died-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
Sun, 13 Jun 2021 12:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:55 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी शहर के गांधी चौक स्थित शिफन कोट के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार मकान सिंह (42) निवासी जोगीवाला देहरादून परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। शहर के शिफन कोट के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सुनीता पत्नी मकान सिंह, सुदामा पत्नी हुकम सिंह और प्रियंका (17) पुत्री विक्रम सिंह निवासी हुसैनगंज मसूरी घायल हो गए। बताया की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही फायरबिग्रेड कर्मियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
एसएसआई मनोहर रावत ने बताया कि घायल सुनीता पुलिस के अभियोजन कार्यालय देहरादून में तैनात हैं। सभी घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों को निकालने में एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र गौड़, बलबीर बिष्ट आईटीबीपी, भरत सिंह कुमाईं, देवा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।