फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Cabinet minister husband Girdhari apologizes for controversial statement on women

Dehradun: कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी ने विवादित बयान पर मांगी माफी, कहा-सभी मेरी बहन-बेटियों के समान

Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
सार

सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर गए थे। उस दौरान संबोधन में बिहार की महिलाओं के संबंध में की गई बातों को विपक्ष की ओर से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun News Cabinet minister husband Girdhari apologizes for controversial statement on women
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने विवादित बयान के बाद माफी मांगी है। बिहार की महिलाओं के संबंध में दिए गए बयान को उन्होंने तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विगत दिवस वे सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर गए थे। उस दौरान संबोधन में बिहार की महिलाओं के संबंध में की गई बातों को विपक्ष की ओर से तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित प्रदेश और देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान करता हूं। यही नहीं बरेली में प्रतिवर्ष श्री रामलीला में 101 निर्धन बेटियों की शादी कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uk: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का विवादित बयान, बिहार की बेटियों पर टिप्पणी से मचा सियासी बवाल

देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान हैं। इसके बावजूद कांग्रेस मेरे संबोधन को तोड़मरोड़ कर पेश कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुंची है या बुरा लगा हो, तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed