फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Blackmailed after being lured into a romantic trap FIR on two including Lucknow woman

प्रेमजाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, लखनऊ की युवती समेत दो पर FIR दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 29 Jun 2026 10:16 PM IST
सार

आरोप है कि रोमा कुमारी ने युवक को प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का झांसा दिया, अश्लील ऑडियो-वीडियो और चैट के जरिए ब्लैकमेल किया तथा धन उगाही और मानसिक उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
Dehradun News Blackmailed after being lured into a romantic trap FIR on two  including  Lucknow woman
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तरप्रदेश के लखनऊ जिले के थाना चिनहट क्षेत्र के सराय शेख निवासी रोमा कुमारी और उसके साथी प्रिंस कुमार पर एक छात्र को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल, धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगा है। मृतक की मां ने थाना सेलाकुई में शिकायत देकर दोनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमार के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना मटेरा क्षेत्र के ग्राम ऐलासपुर अगैय्या निवासी पूजा देवी ने शिकायत में बताया कि उनका 26 वर्षीय पुत्र रविंद्र कुमार देहरादून स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीएनवाईएस (नर्सिंग कोर्स) अंतिम वर्ष का छात्र था। आरोप है कि रोमा कुमारी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर विवाह का झांसा दिया, अश्लील ऑडियो-वीडियो और चैट के जरिए ब्लैकमेल किया तथा धन उगाही और मानसिक उत्पीड़न किया। इस षड्यंत्र में प्रिंस कुमार और अन्य लोगों की भी संलिप्तता बताई गई है।
विज्ञापन


Dehradun: आरोपी का खुलासा; निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज, सभी पुलिस थानों को डे डाली बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते उनके बेटे ने आठ फरवरी 2026 को प्रेमनगर स्थित अपने किराये के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मोबाइल, डायरी और अन्य सामग्री कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में मोबाइल मिलने पर उसके चैट, ऑडियो, वीडियो, कॉल रिकॉर्डिंग और लाइव लोकेशन सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों से कथित ब्लैकमेल और मानसिक उत्पीड़न की बात सामने आने का दावा किया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना वाले दिन युवती ने मृतक के पिता को किया था व्हाट्सएप कॉल
शिकायतकर्ता मां के अनुसार, आत्महत्या वाले दिन आरोपी युवती ने मृतक के पिता को व्हाट्सएप कॉल कर बताया कि रविंद्र कुमार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि उसने किसी व्यक्ति को कमरे पर भेजकर दरवाजा अंदर से बंद होने की जानकारी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि युवती ने फोन पर यह भी पूछा कि क्या दरोगा साहब का फोन आया है, जब पिता ने कारण पूछा तो उसने फोन काट दिया। बाद में दोबारा कॉल करने पर युवती ने कहा कि अभी पुलिस का फोन आएगा। कुछ देर बाद थाना सेलाकुई पुलिस ने मृतक के पिता को रविंद्र कुमार की आत्महत्या की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed