{"_id":"6a429701f4c452f74d039c85","slug":"dehradun-accused-was-angry-over-action-taken-against-nihangs-threatened-to-blow-up-police-stations-with-bomb-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: आरोपी का खुलासा; निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज, सभी पुलिस थानों को डे डाली बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: आरोपी का खुलासा; निहंगों पर कार्रवाई से था नाराज, सभी पुलिस थानों को डे डाली बम से उड़ाने की धमकी
Mon, 29 Jun 2026 09:34 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:34 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि निहंगों से जुड़ी घटना की सोशल मीडिया रील और पोस्ट देखने के बाद उसके मन में आक्रोश पैदा हुआ। इसी गुस्से में उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी जसप्रीत डेविल से उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम विस्फोट करने की धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट कर दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गिरफ्तार आरोपी जसप्रीत सिंह ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों और निहंगों के बीच हुए विवाद तथा उसके बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज था।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि घटना से जुड़ी सोशल मीडिया रील और पोस्ट देखने के बाद उसके मन में आक्रोश पैदा हुआ। इसी गुस्से में उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी जसप्रीत डेविल से 25 जून को उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों में बम विस्फोट करने की धमकी भरी टिप्पणी पोस्ट कर दी। उसका उद्देश्य लोगों में भय और आतंक का माहौल बनाना तथा उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देना था।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी की इस हरकत को गंभीरता से लेते हुए साइबर तकनीक की मदद से उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की गई। बरामद मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि धमकी भरी पोस्ट के पीछे कोई अन्य व्यक्ति या नेटवर्क तो शामिल नहीं था।
विज्ञापन
Dehradun: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
Trending Videos
सोशल मीडिया की हर गतिविधि का रिकॉर्ड
पुलिस ने आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की धमकी, अफवाह या आतंक फैलाने वाली पोस्ट करना गंभीर अपराध है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर की गई हर गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और आधुनिक साइबर तकनीक के जरिये ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।