फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Amar Ujala Impact Degree college got budget to buy chairs

देहरादून: अमर उजाला असर...कुर्सियां खरीदने को डिग्री कॉलेज को मिला बजट, अभी दरी पर बैठकर पढ़ते हैं छात्र

Thu, 28 Sep 2023 01:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला में यूजी की कक्षाएं चलती हैं। यहां पर करीब 700 छात्र पढ़ाई करते हैं, लेकिन छात्रों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
Dehradun News Amar Ujala Impact Degree college got budget to buy chairs
स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छात्रों के बैठने की कुर्सियां खरीदने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से चार लाख 95 हजार रुपये का बजट भेज दिया है। हालांकि, छात्र संख्या के हिसाब से बजट काफी कम है।

विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला में यूजी की कक्षाएं चलती हैं। यहां पर करीब 700 छात्र पढ़ाई करते हैं, लेकिन छात्रों को बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में सिर्फ 100 कुर्सियां हैं। अमर उजाला ने छात्रों की इस समस्या को 27 सितंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया। खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से कॉलेज को चार लाख 95 हजार का बजट जारी करने की सूचना दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम: अगले दो दिन प्रदेश से बढ़ेगी गर्मी, जानें किस दिन विदा होगा मानसून
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त नहीं प्रशासन से मिला बजट
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन से चार लाख 95 हजार का बजट दिया है। छात्रों की संख्या के हिसाब से बजट काफी कम है। अधिक कुर्सियों की जरूरत है। बता दें कि जिला प्रशासन ने इससे पहले कॉलेज को 19 लाख का बजट जारी किया था लेकिन यह कहकर बजट वापस ले लिया कि गलती से यह बजट कॉलेज के पास चला गया था। इस बजट को कई जगहों पर दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed