{"_id":"60f653ab8ebc3e6d4330ac19","slug":"dehradun-news-air-service-will-start-from-jolly-grant-airport-to-jaipur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, ये है शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, ये है शेड्यूल
Tue, 20 Jul 2021 10:27 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:27 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के कारण हवाई सेवाएं कम हो गई थी। अब धीरे-धीरे हवाई सेवाओं का विस्तार होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उड़ान
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जयपुर के लिए मंगलवार से हवाई सेवा शुरू हो गई है। विमानन कंपनी इंडिगो के विमान ने जयपुर जौलीग्रांट के बीच उड़ान भरी। बताया गया कि सुबह 10.50 बजे इंडिगो का विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा और 11.15 बजे वापसी के लिए उड़ान भरी। मंगलवार को विमानन कंपनी इंडिगो के विमान ने जयुपर जौलीग्रांट के बीच आवाजाही की। कोरोना संक्रमण के कारण कई शहरों के लिए फ्लाइट बंद थी। जो अब बहाल हो रही है।
विज्ञापन
हवाई सेवाओं के बढ़ने के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट दूसरे शहरों के साथ जुड़ने लगा है। पिछले दिनों प्रयागराज की हवाई सेवा प्रारंभ होने के बाद अब जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है। विमान ने समय पर जयुपर जौलीग्रांट के बीच आवाजाही की।
विज्ञापन
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाईट में बढ़ोतरी होने के साथ हवाईयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इंडिगो के प्रबंधक विपिन शर्मा ने बताया कि मंगलवार से जयपुर जौलीग्रांट बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जांच कराने वालों को मिलेगी रिपोर्ट
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आ रहे बाहरी इलाकों के पर्यटकों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें विभागीय ईमेल आईडी पर अपनी जानकारी भेजनी होगी। जांच रिपोर्ट नहीं होने से पर्यटकों को दिक्कतें आ रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान में लेकर एयरपोर्ट पर विभागीय ईमेल आईडी उपलबघ कराई है। यात्रियों को idspdehradun@gmail.com पर अपनी जानकारी भेजनी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने बताया कि विभागीय आईडी पर ईमेल भेजने वाले पर्यटक को जांच रिपोर्ट मुहैया कराने की व्यवस्था बनाई गई है।
हवाई सेवा से जुड़ेंगे पंच बदरी पंच केदार
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की तर्ज पर पंच बदरी और पंच केदार को हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग पंच बदरी और पंच केदार में हेलीपैड का निर्माण करेगा। एयर कनेक्टिविटी सुविधा से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और श्रद्धालु आसानी से इन मंदिरों के दर्शन करने पहुंच सकते हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्री पंच बदरी और पंच केदार के दर्शन भी कर सकें, इसलिए दोनों मंदिरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।