फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News After protest encroachment drive was not run out in Kath Bengali colony

Dehradun: विरोध के बाद काठ बंगला बस्ती में नहीं चला अतिक्रमण अभियान, घरों पर लगाए गए लाल निशान

Wed, 26 Jun 2024 11:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2024 11:05 PM IST
सार

सोमवार को एमडीडीए की टीम ने भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में काठ बंगला बस्ती में 26 मकानों को ध्वस्त कर दिया था।

विज्ञापन
Dehradun News After protest encroachment drive was not run out in Kath Bengali colony
घरों पर लगाए लाल निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमडीडीए की ओर से बीते सोमवार को एक दिन के लिए काठ बंगला बस्ती में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के बाद से जेसीबी नहीं गरज सकी है। मंगलवार को लोगों के हंगामे के बाद अभियान नहीं चला। जबकि बुधवार को जेसीबी के साथ पुलिस फोर्स भी पहुंच गई, लेकिन एमडीडीए की टीम ने सिर्फ मकानों पर लाल निशान लगाए। अधिकारियों का कहना है कि निशान लगाने का काम पूरा कर लिए जाने के बाद बृहस्पतिवार से अभियान शुरू होगा।

विज्ञापन


नदियों के किनारे देहरादून की मलिन बस्तियों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले सोमवार को एमडीडीए की टीम ने भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में काठ बंगला बस्ती में 26 मकानों को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन


इसी दिन शाम को गबर सिंह बस्ती में एक महिला की मौत हो गई थी। अगले दिन मंगलवार को बस्ती के लोगों ने मकान टूटते हुए देखकर सदमा लगने से महिला की मौत होने का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया था। इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्र महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी और यहां से गुजर रही प्रमुख सचिव की गाड़ी को भी रोक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: अगले एक हफ्ते प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रा में सतर्कता बरतने की सलाह

बाद में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर लोगों को सड़कों से तितर बितर कर यातायात बहाल कराया था। इसके चलते टीम ने अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया। हालांकि मकानों पर लाल निशान लगाए थे। बुधवार को माना जा रहा था कि अतिक्रमण हटाया जाएगा। सुबह के समय कई जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया था। लेकिन अतिक्रमण चिह्नित होने का काम पूरा नहीं हो पाने के कारण अभियान को स्थगित कर दिया गया।

जिसके बाद एमडीडीए की टीम ने लोगों से उनके घर के बाबत 2016 से पहले के प्रमाण पत्र देखे। जिन लोगों के पास प्रमाण पत्र नहीं मिले, उनके घरों पर निशान लगाए गए। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि नगर निगम की ओर से जो सूची सौंपी गई थी, उसी पर जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ जो लोग अभी भी वैध प्रमाण प्रस्तुत कर रहे हैं। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed