फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: 450 case liquor missing investigation eight accused arrested

देहरादून : शराब की 450 पेटियां गायब होने के मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, आठ लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Dec 2020 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Dec 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: 450 case liquor missing investigation eight accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

अल्मोड़ा पुलिस ने टिहरी से हल्द्वानी ले जाई जा रही शराब के गायब होने और खाली ट्रक लावारिस हालत में मिलने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में आठ शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है। 390 पेटी शराब भी बरामद कर ली गई है। मामले का खुलासा करने पर डीजीपी ने अल्मोड़ा पुलिस को 20 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। प्रकरण में अभी मुख्य आरोपी ट्रक चालक फरार है।

विज्ञापन


 प्रभारी एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि एक दिसंबर को विंदेश्वरी एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड बाटलिंग प्लांट डडुआ टिहरी गढ़वाल से ट्रक संख्या यूके 07 सीए 8933 से चालक विजय जोशी उर्फ पप्पू पुत्र महेश चंद्र जोशी निवासी शेर विजयपुर चमोली 450 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


छह दिसंबर तक ट्रक हल्द्वानी नहीं पहुंचा। शराब लदा ट्रक गायब होने पर कंपनी की ओर से द्वाराहाट थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद मामले में चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी अनुपम सेमवाल ने बताया कि चालक विजय का फोन नंबर भी नहीं लग रहा था। इसके बाद सरकारी जीपीएस से ट्रक की लोकेशन चार दिसंबर को द्वाराहाट के आस-पास मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

इधर शुक्रवार को पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आठ आरोपियों को गायब शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गायब शराब की 450 पेटियों में से 390 पेटी शराब बरामद कर ली गई है। अन्य 60 पेटी शराब की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

जांच में चालक विजय जोशी गैरसैंण निवासी राजेंद्र सिंह और अनिल पंवार के संपर्क में पाया गया। राजेंद्र क्षेत्र में अंग्रेजी शराब के ठेके चलाता है। साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन ट्रेस कर राजेंद्र के करीबी कमल को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि चालक विजय ने ट्रक में रखी शराब राजेंद्र को बेची थी। दूसरे आरोपी अनिल पंवार ने पूछताछ में बताया कि राजेंद्र ने चालक विजय से 450 पेटी अंग्रेजी शराब को छह लाख रुपये में खरीदा था। 

आरोपी:

राजेंद्र सिंह (36) निवासी ग्राम खेती गैरसैंण(चमोली), हयात सिंह, जयवीर सिंह निवासी ग्राम मालसी (चमोली), बलवंत सिंह निवासी ग्राम खेती, गोविंद सिंह निवासी ग्राम सुगड़ चमोली, हरीश सिंह निवासी खेत, कमल सिंह, अनिल पंवार निवासी ग्राम दिवालीखाल।

पुलिस टीम में ये रहे मौजूद

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एसआई नीरज भाकुनी, द्वाराहाट थानाध्यक्ष गौरव जोशी, गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला, मासी चौकी प्रभारी सुनील धानिक, खीड़ा प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता, एसआई मोहन सिंह, कांस्टेबल सोबन सिंह, दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी, मनमोहन सिंह, भूपेंद्र पाल एसओजीख, कविंद्र, नारायण सिंह आदि रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed