फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news: 20 learning driving licenses to be made in one day

देहरादून : अब 10 की जगह बनेंगे 20 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस,  तैयारी में जुटा परिवहन विभाग

Mon, 24 Aug 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Aug 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Dehradun news: 20 learning driving licenses to be made in one day
प्रतीकात्मक तस्वीर

कई माह से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का इंतजार कर रहे वाहन स्वामियों के लिए खबर राहत देने वाली है। स्थायी लाइसेंस का कोटा 40 से बढ़ाकर 70 किए जाने के बाद परिवहन विभाग अब लर्निंग लाइसेंस का भी कोटा बढ़ाने जा रहा है। आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि अब प्रतिदिन 10 की जगह 20 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। एक-दो दिन में इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


कोरोना संकट के चलते विभाग में पहले तो कार्यालय बंद होने की वजह से लाइसेंस बनाने का काम बंद रहा। तीन माह बाद जब कार्यालय खुले तो जिलाधिकारी के आदेश पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ ही गाड़ियों के टैक्स जमा कराने, फिटनेस जांच का काम शुरू किया गया। इसके लिए अधिकारियों ने कोटा निर्धारित कर दिया।
विज्ञापन


आरटीओ में प्रतिदिन 20 ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के साथ ही 20 गाड़ियों की फिटनेस और 20 गाड़ियों के ही टैक्स जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। जब लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों ने कोटा बढ़ाने की मांग उठाई तो विभाग ने अधिकारियों, कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने का हवाला देते हुए कोटा बढ़ाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में विभागीय अधिकारियों ने स्थायी लाइसेंस जारी करने का कोटा पहले 20 से 30 किया और फिर कुछ दिन पहले ही 70 कर दिया, लेकिन लर्निंग लाइसेंस का कोटा सिर्फ 10 होने की वजह से नए वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। आरटीओ ने बताया कि फिलहाल लर्निंग लाइसेंस का कोटा 10 से बढ़ाकर 20 किया जाएगा।


पहले चरण में उन्हीं को लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे जिन्होंने लॉकडाउन की अवधि में वेबसाइट पर आवेदन किया है। बाकी को फिलहाल लर्निंग लाइसेंस की सुविधा नहीं मिल पाएगी। बता दें कि 45 हजार से अधिक ऐसे आवेदक हैं जिन्हें लर्निंग या अस्थायी लाइसेंस बनवाना है लेकिन कोटा निर्धारित होने की वजह से फिलहाल रोजाना 80 लाइसेंस ही बन पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed