{"_id":"65156f1956a3dc29f501c346","slug":"dehradun-news-16-monkeys-found-dead-in-suspicious-condition-in-forest-of-mani-mai-temple-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मनी माई मंदिर के जंगल में मृत मिले करीब 16 बंदर, एक को बचाया, वन विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मनी माई मंदिर के जंगल में मृत मिले करीब 16 बंदर, एक को बचाया, वन विभाग में हड़कंप
Thu, 28 Sep 2023 05:52 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 28 Sep 2023 05:52 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि करीब 16 बंदर मृत अवस्था में मिले हैं। एक बंदर जिंदा था जिसे रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
मृत मिले बंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बृहस्पतिवार को मनी माई मंदिर के जंगल में संदिग्ध अवस्था में दर्जन भर से ज्यादा बंदर मृत मिले। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बंदरों ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसकी वजह से सभी बंदरों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
रुड़की: गंगनहर में नहाते समय डूबा यूपी से आया जायरीन, फरिश्ता बनकर पहुंचे दो सिपाहियों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
हर्रावाला पुलिस चौकी इंचार्ज कमलेश गौर ने बताया कि करीब 16 बंदर मृत अवस्था में मिले हैं। एक बंदर जिंदा था जिसे रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि मृत बंदरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। काफी संख्या में मृत बंदरों की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन