फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun nagar nigam Got odf Double plus rank in uttarakhand Firstly

देहरादून नगर निगम को मिला ओडीएफ डबल प्लस का दर्जा, ऐसा करने वाला बना प्रदेश का पहला निगम

Wed, 19 Feb 2020 03:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2020 03:43 PM IST
सार

  • 500 अंकों का अतिरिक्त लाभ मिलेगा

विज्ञापन
Dehradun nagar nigam Got odf Double plus rank in uttarakhand Firstly
देहरादून नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून ओडीएफ डबल प्लस पाने वाला प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है। इससे देहरादून की रैंकिंग में सुधरने की उम्मीद है। साथ ही 500 अंकों का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। देहरादून स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग सुधारने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


देहरादून प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम है, जिसे ओडीएफ  यानि खुले में शौच मुक्त का डबल प्लस का सर्टिफिकेट दिया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की दिशा में ये बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रदेश में सबसे ये दर्जा मिलने के साथ ही देहरादून स्वच्छता में अपनी रैंकिंग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ गया है। ओडीएफ  डबल प्लस के दर्जे के साथ ही निगम को रैंकिंग में 500 अंक अतिरिक्त मिलेंगे।
विज्ञापन


इस साल 9 से 14 जनवरी को केंद्र सरकार की टीम ओडीएफ  डबल प्लस के सर्वे के लिए शहर आई थी। अपने गोपनीय सर्वे के दौरान टीम ने सार्वजनिक शौचालय और बस्तियों में बनाए गए सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया था जिसमें पाया गया था कि पूरा शहर खुले में शौच से मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक शौचालयों में शीटए एक्जॉस्ट फैन लगे हैं। साफ सफाई व्यवस्थित होती है।  दीवार-दरवाजों में टूट-फूट नहीं थी। शहर में 32 शौचालय ऐसे हैं, जो 24 घंटे खुले रहते हैं और बाकी सभी सुबह 4 से रात 10 बजे तक खुले रहते हैं। इनमें से भी टीम ने कुछ देखे थे, जिसमें देहरादून शहर सभी बिंदुओं पर खरा उतरा।

नगर आयुक्त की मेहनत रंग लाई

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने स्वच्छता को लेकर काफी काम किया है। उनके कार्यकाल में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू किया गया। साथ ही रात में कूड़ा उठान भी शुरू हुआ। जिसके चलते इस बार देहरादून की स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की पूरी उम्मीद है।

देहरादून प्रदेश में सबसे पहले ओडीएफ  डबल प्लस होने की काफी खुशी है। इससे स्वच्छता में देहरादून की रैंकिंग काफी सुधरेगी। आगे और प्रभावी तरीके से काम करने के लिए सभी का आत्म विश्वास बढ़ा है और हम स्वच्छता में और बेहतर करेंगे।
-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

स्मार्ट दून क्लीन दून का हमने जो संकल्प लिया है। उसे नगर निगम के अधिकारियों और जन सहयोग से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों को इसमें कोई भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। हम लगातार बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में देहरादून की स्थिति बेहतर होगी।
-सुनील उनियाल गामा, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed