फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nagar Nigam board First meeting 77 proposal for cleanliness and development in city approved

Dehradun Nagar Nigam: नए बोर्ड की पहली बैठक...शहर में स्वच्छता व विकास के 77 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Tue, 18 Mar 2025 09:10 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:10 PM IST
सार

नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में हुई पहली बोर्ड बैठक करीब नौ घंटे चली। चर्चा के दौरान पार्षदों के बीच कई बार टकराव भी हुआ, लेकिन महापौर ने बीच-बचाव कर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई।

विज्ञापन
Dehradun Nagar Nigam board First meeting 77 proposal for cleanliness and development in city approved
देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में मेयर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून नगर निगम की नए बोर्ड की पहली बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का खाका तैयार किया गया। बैठक में 77 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। पार्षदों ने स्वच्छता व्यवस्था से लेकर पथप्रकाश के अलावा शहर के विकास से जुड़े अहम मुद्दे उठाए। मेयर ने कहा कि नगर निगम सफाई व्यवस्था के लिए संसाधनों को बढ़ाने जा रहा है, जल्द धरातल पर इसका असर दिखेगा।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में हुई पहली बोर्ड बैठक करीब नौ घंटे चली। चर्चा के दौरान पार्षदों के बीच कई बार टकराव भी हुआ, लेकिन महापौर ने बीच-बचाव कर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाई। 47 वार्डों में डोर-टु-डोर कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य वाटरग्रेस कंपनी से लेकर नगर निगम द्वारा स्वयं संभालने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ।
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश में 15 PCS अफसरों के तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun Nagar Nigam board First meeting 77 proposal for cleanliness and development in city approved


वहीं, स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का अनुबंध ईईएसएल कंपनी से लेकर दूसरी कंपनी को सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नशे के कारोबार को रोकने, नदी-नालियों की सफाई पर भी सहमति बनी। पार्षदों के लिए नगर निगम में कार्यालय खोलने से लेकर किन्नरों को दी जाने वाली बधाई को लेकर भी नई नीति बनाने पर चर्चा हुई।

मलिन बस्तियों में बिजली कनेक्शनों पर लगी पाबंदी के अलावा पार्षदों का वेतन तय करने का मुद्दा भी सदन में प्रमुखता से उठा। संडे बाजार को शहर से बाहर करने व बाजार में स्थानीय लोगों को प्रमुखता से स्थान देने की मांग की गई। अतिक्रमण व लालपुल पर श्रमिक स्थल को भी स्थानांतरित करने की मांग उठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed