फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Muslim community protest against Citizenship Amendment Act

नागरिकता कानून 2019: देहरादून में भी विरोध, भारी संख्या में सड़क पर उतरा मुस्लिम समुदाय

Mon, 16 Dec 2019 12:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Dec 2019 12:28 PM IST
सार

  • जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

विज्ञापन
Dehradun: Muslim community protest against Citizenship Amendment Act
प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। मुस्लिम सेवा संगठन के बैनर तले समाज के लोगों ने बिल के विरोध में रैली निकालकर कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इसमें हस्तक्षेप की मांग की।

विज्ञापन


वहीं आज रुद्रपुर में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार सुबह करीब दस बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस के रूप में कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने संख्या बल के आधार पर संविधान की इस मूल भावन के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक देश धर्म आधारित मतभेद वाले कानून के आधार पर खड़ा नहीं रह सकता है। रैली में संगठन के महासचिव अर्जेतशा सद्दाम कुरैशी, आसिफ  हुसैन, आकिब, मुदस्सिर, महताब और रमीज राजा समेत कई मौजूद रहे।

कोर्ट परिसर के बाहर प्रशासन ने तैनात की पुलिस

मुस्लिम समुदाय के प्रदर्शन और उनकी संख्या को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर प्रशासन ने पुलिस तैनात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ सिटी शेखरचंद जुयाल भी मौके पर पहुंचे।

रैली की वजह से कोर्ट रोड और गांधी मार्ग पर जाम लगा। सुबह 10 बजे जैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र होने शुरू हुए तो पुलिस ने कोर्ट से पहले चौक पर ट्रैफिक वन वे कर दिया। गांधी मार्ग, कोर्ट रोड और उसके आसपास के मार्गों पर दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed