फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Murder of sexual assault accused in jail

देहरादूनः जेल में कैदियों में बीच झगड़ा, नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी सजायाफ्ता कैदी की हत्या

Wed, 18 Mar 2020 09:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Mar 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Murder of sexual assault accused in jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देहरादून की सुद्दोवाला जेल में हुए फसाद में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे एक बंदी की हत्या कर दी गई है। कैदियों में झगड़े की यह घटना 15 मार्च की है। एम्स अस्पताल में भर्ती कैदी ने बुधवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक ने आरोपी कैदी आनंद सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिथौरागढ़ में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

विज्ञापन


जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की हत्या का खुलासा बुधवार तड़के हुआ। एम्स अस्पताल से कैदी की मौत का मीमो आया तो पुलिस हरकत में आई। डीआईजी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने जेल प्रशासन से घटनाक्रम की जानकारी ली। जेल अधिकारी तीन दिन से जेल के अंदर हुए इस फसाद पर पर्दा डाले हुए था। जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह ग्वाल ने बुधवार दोपहर प्रेमनगर थाने में सजायाफ्ता कैदी आनंद सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि ज्ञानचंद उर्फ मनोज (निवासी साहब गंज भागलपुर, बिहार) नाबालिग से दुष्कर्म और आनंद सिंह (निवासी पिथौरागढ़) एक हत्या के मामले में सजा काट रहे हैं। दोनों आरोपी बैरक नंबर सात में रहते हैं। 15 मार्च को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें ज्ञानचंद को गंभीर चोटें आई थी। घायल ज्ञानचंद को जेल से दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे ज्ञानचंद की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि प्रेमनगर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र रौतेला कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपी से पूछताछ करेंगे। गाजियाबाद से मृतक ज्ञानचंद के परिजनों के आने के बाद बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरा जाएगा। पोस्टमार्टम डाक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के बीच करेगा।  

उम्रकैद की सजा काट रहा है आरोपी आनंद
जेल के अंदर कैदी ज्ञानचंद उर्फ मनोज की हत्या करने वाला आनंद सिंह निवासी पिथौरागढ़ हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 2004 में पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी थी। 

दस साल की सजा काट रहा था मृतक 
मृतक ज्ञानचंद उर्फ मनोज ने रुद्रप्रयाग में वर्ष 2015 में एक नाबालिग से दुष्कर्म कि या था। इस मामले में उसे दस साल की सजा हुई थी। इसके बाद आरोपी ज्ञानचंद को चमोली जेल से देहरादून जेल में स्थानांतरित कर दिया था। ज्ञानचंद मूल रूप से साहब गंज भागलपुर, बिहार का रहने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed