फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: mother did not give mobile, student left home

देहरादूनः मां  ने मोबाइल नहीं दिया तो घर छोड़कर चला गया छात्र

Mon, 24 Feb 2020 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 11:05 AM IST
सार

  • जाखन से रात को आशारोड़ी चौकी पहुंचा, पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों के सुपुर्द किया
  • छात्र का पिता मुंबई में बिल्डर है

विज्ञापन
Dehradun: mother did not give mobile, student left home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

मां की ओर से मोबाइल न देने पर 12वीं कक्षा का एक छात्र घर छोड़कर चला गया। लड़का आशारोड़ी चौकी पर पहुंचा तो पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर छात्र को उनके सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस शनिवार रात आशारोड़ी चौकी पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक लड़का पैदल आशारोड़ी से डाट काली मंदिर की तरफ  जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर उससे पूछताछ की। 19 वर्षीय लड़के ने बताया कि वह कृष्णा विहार, जाखन का रहने वाला है और कक्षा 12 में राजपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

 

छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया

लड़के ने पुलिस से कहा कि मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर जा रहा है। पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया तो वह आशारोड़ी चौकी पहुंचे। छात्र की मां ने बताया कि वह मोबाइल लेने की जिद कर रहा था।

उसे समझाया गया कि 12वीं की परीक्षा के बाद उसे मोबाइल दे दिया जाएगा। इसी बात से नाराज होकर वह घर छोड़ कर जा रहा था। छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्र के पिता मुंबई में बिल्डर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed