फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Military Dham to be built at Shipra Vihar in Rajpur area

देहरादून : राजपुर क्षेत्र में शिप्रा विहार में बनेगा सैन्य धाम, चिह्नित की 50 बीघा जमीन

Fri, 20 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Dec 2019 10:13 AM IST
सार

  • जल्द ही सरकार को ट्रांसफर की जाएगी भूमि

विज्ञापन
Dehradun: Military Dham to be built at Shipra Vihar in Rajpur area
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में पांचवां धाम सैन्य धाम जल्द अस्तित्व में आएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के बाद नगर निगम ने इसके लिए भूमि का चयन कर लिया है। निगम की ओर से जनरल हनुत सिंह की समाधि से सटी शिप्रा विहार में 50 बीघा भूमि चिह्नित की गई है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सैन्य धाम बनाने के लिए यह भूमि जल्द सरकार को ट्रांसफर की जाएगी। 

विज्ञापन


विदित है कि राज्य स्थापना दिवस समारोह के साथ ही करगिल दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में चार धामों के बाद एक और धाम सैन्य धाम बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि यह धाम पूरी तरह से डिजिटल होगा और इसमें वर्ष 1947 के बाद देश की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वाले हर सैनिक का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।
विज्ञापन


एक क्लिक पर हर सैनिक का पूरा बायोडाटा यहां उपलब्ध होगा। सरकार की योजना है कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री की तरह ही यहां लोग आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए राज्य सरकार को सुझाव दिया था। उसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री की ओर से नगर निगम को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम ने जमीन की तलाश शुरू कर दी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि निगम की ओर से इसके लिए राजपुर रोड पर जनरल हनुत सिंह की समाधि से सटे 50 बीघा भूमि का चयन कर लिया गया है।


 

बृहस्पतिवार को बाकायदा अपर सचिव मुख्यमंत्री व सैनिक कल्याण मंत्री प्रदीप रातव ने चयनित भूमि का निरीक्षण कर सैन्य धाम बनाने के लिए इसे फाइनल कर दिया है। मेयर ने कहा कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर इस भूमि को सैन्य धाम बनाने के लिए सरकार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed