फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dehradun mayor angry in smart city presentation

स्मार्ट सिटी के प्रजेंटेशन में नाराज हुए मेयर, जमकर हंगामा

Fri, 24 Jun 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 24 Jun 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
dehradun mayor angry in smart city presentation
विनोद चमोली - फोटो : AmarUjala

स्मार्ट सिटी पर उदासीनता, सुस्ती और जमीनी कार्य करने में फिसड्डी होने का आरोप लगाते हुए मेयर विनोद चमोली ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों को जमकर फटकारा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी वजह से दो बार स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव रिजेक्ट हुआ। प्रबल आशंका है कि तीसरी बार भी दून के स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव खारिज कर दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रस्ताव के प्रजेंटेशन के दौरान पार्षदों ने भी एमडीडीए और कंसलटेंसी कंपनी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कमजोर प्रजेंटेशन पर फिर से कंपनी की फजीहत हुई। हालांकि, कई खामियों के बावजूद यह प्रजेंटेशन दूसरे प्रजेंटेशन से कुछ बेहतर था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले कांस्सेप्ट आइडिया को पार्षदों के सामने प्रस्तुत किया गया। प्रजेंटेशन में स्मार्ट सिटी परियोजना के बाद पलटन बाजार को स्वर्ग सा दिखाया गया। पेड़ लगाने के साथ ही यहां कई और शानदार चीजें दिखाई गईं। लेकिन प्रजेंटेशन में पलटन बाजार के सिर्फ नौ सौ मीटर क्षेत्र को छुआ गया। कंसलटेंट पेशेवरों को यहां के भूगोल की जानकारी ही नहीं थी। प्रजेंटेशन में तहसील, राजा रोड, धामावाला, हनुमान चौक, घोसी गली, चाट वाली गली का पता ही नहीं था। इस पर पार्षदों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली ने एमडीडीए अधिकारियों को जमकर फटकारा और कहा कि नोडल एजेंसी होने के बावजूद एमडीडीए ने स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव के बारे में जमीनी अध्ययन नहीं किया। सारी जिम्मेदारी कंसलटेंसी कंपनी पर ही डाल दी गई है। मौके पर नगर आयुक्त नितिन भदौरिया, उडा के अपर सीईओ बंशीधर तिवारी समेत कांग्रेस पार्षद दल की नेता नीनू सहगल और बड़ी संख्या में पार्षद उपस्थित थे।

तीसरे प्रस्ताव के मुख्य बिंदु
- रेट्रोफिटिंग कैटेगरी का प्रस्ताव, 10 वार्ड हैं शामिल 
- 875 एकड़ क्षेत्रफल में होना है स्मार्ट सिटी का काम
- पॉन सिटी परियोजना के साथ बैठाया जाएगा सामंजस्य 
- पलटन बाजार होगा अतिक्रमण मुक्त और उपभोक्ता फ्रेंडली  
- पलटन बाजार बनेगा व्हीकल फ्री जोन, चलेंगे ई रिक्शा 
- पलटन बाजार में लगाए जाएंगे पेड़ और लगेंगी कुर्सियां 
- एस्ले हॉल हेरीटेज कंजरवेशन और ब्यूटिफिकेशन कैटेगरी में 
- एस्ले हॉल को हजरतगंज की तरह सुंदर बनाया जाएगा
- बहल चौक, क्वालिटी चौक, घंटाघर, कनक चौक, ग्लोब चौक अहम जंक्शन बनेंगे 
- तहसील दफ्तर में 600 से अधिक वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था होगी।   
- जगह जगह पानी के एटीएम लगाए जाएंगे, सचल शौचालयों की भी व्यवस्था होगी 
- तीस इलेक्ट्रिक बसे चलेंगी, सौ के आसपास ई-रिक्शा चलेंगे 
- एमडीडीए इमारत (घंटाघर) में बच्चों के लिए किड्स थीम सिटी बनाई जाएगी। 
- इंटेलिजेंट पोल लगाकर नागरिकों को बहुआयामी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। 
- रोशनी व संचार सेवाओं के साथ ही ये नागरिकों की सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम करेंगे। 

पीएमयू अधिकारी ने बचाई लाज 
कंसलटेंट पेशेवरों के फेल होने पर एमडीडीए पीएमयू के अधिकारी राजीव सिंह ने शानदार तरीके से प्रजेंटेशन दिया। उनका प्रजेंटेशन की मेयर विनोद चमोली और सभी पार्षदों ने तारीफ की। उनकी वजह से ही कंसलटेंसी कंपनी की थोड़ी लाज बच सकी।  

भारत से नहीं हो क्या? 
प्रजेंटेशन की शुरुआत में ही कंपनी के पेशेवर ने अंग्रेजी में बोलना शुरू किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी हिंदी बेहद कमजोर है। लिहाजा मैं हिंदी में बहुत कम बोलूंगा। इस पर पार्षद भूपेंद्र कठैत ने तंज कसते हुए उनकी राष्ट्रीयता ही पूछ डाली। अन्य पार्षदों ने कहा कि जब प्रजेंटेशन पार्षदों के सामने होना है तो उसे हिंदी में ही समझाया जाए। मेयर और अन्य अधिकारियों के कहने पर प्रजेंटेशन हिंदी में दिया गया। 


स्मार्ट सिटी क्षेत्र के तीन पार्षद ही मौजूद 
स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में आने वाले दस वार्डों के तीन पार्षद ही मौके पर उपस्थित थे। सात पार्षद कार्यक्रम से गायब रहे। इससे समझा जा सकता है कि पार्षद भी स्मार्ट सिटी को लेकर कितने गंभीर है। कंसलटेंसी कंपनी के पेशेवरों ने इनके साथ कथित तौर पर फील्ड का सर्वे किया था।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed