फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Massive fire breaks out at seat cover shop warehouse in Chauhan Market chaos ensues

Dehradun: चौहान मार्केट में सीट कवर बेचने वाली दुकान के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Mon, 29 Jun 2026 08:00 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 29 Jun 2026 08:00 PM IST
सार

चौहान मार्किट में सीट और सोफा कवर बनाने वाली एक फैक्ट्री का गोदाम है। शाम करीब सात बजे गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Dehradun Massive fire breaks out at seat cover shop warehouse in Chauhan Market chaos ensues
देहरादून की चौहान मार्केट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रिंस चौक के पास सीट कवर के एक गोदाम में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल के 15 से अधिक वाहन आग बुझाने का प्रयास करते रहे। आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी।

विज्ञापन


प्रिंस चौक के पास चौहान मार्किट में सीट और सोफा कवर बनाने वाली एक फैक्ट्री का गोदाम है। सोमवार की शाम करीब सात बजे गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि दमकल के 15 वाहनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। देर रात तक गोदाम से आग की लपटे उठ रही थी।
विज्ञापन


आग लगने के कारण गोदाम में रखा सामान भी खराब हो गया। आग लगते ही कर्मचारी भी गोदाम से सामान बचाकर बाहर निकालते रहे। आग की घटना देख आसपास की दुकानों और गोदामों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। रात नौ बजे तक भी दमकल विभाग गोदाम में आग पर काबू पाने का प्रयास करता रहा। चीफ फायर ऑफिसर अभिनव त्यागी ने कहा कि सूचना मिलने के सात मिनट के अंदर दमकल वाहन पहुंच गए थे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। करीब चार घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun:  कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने पर खड़ा हुआ विवाद, बजरंग दल का हंगामा

Trending Videos

धुएं का ऐसा गुब्बार... सहमे लोग

प्रिंस चौक के पास गोदाम में आग लगते ही धुएं का गुब्बार ऐसा था कि लोग सहम उठे। गोदाम में आग लगी लेकिन इसका प्रिंस चौक के आसपास धुआं-धुआं हो गया। जिस जगह आग लगी वहां और उसके आसपास के हिस्से में धुएं का गुब्बार देख लोगों की चिंता बढ़ती रही।

स्मोल्डरिंग फायर ने बढ़ाई चुनौती

गोदाम में सीट कवर के साथ ही काफी संख्या में टायर रखे हुए थे। इस कारण आग काफी देर तक सुलगती रही। इस आग को स्मोल्डरिंग फायर कहते हैं। टायर रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके कारण धुएं का अधिक गुब्बार रहा और ये चार घंटे से अधिक समय तक सुलगता रहा जिससे चुनौती बढ़ गई।

झुके थे तार, कटवानी पड़ी बिजली

प्रिंस चौक के पास जिस गोदाम में आग लगी वहां बिजली के तार झुके थे। दमकल के वाहन आग बुझाने पहुंच रहे थे तो इससे खतरा भी बना हुआ था। इसे देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत प्रिंस चौक के पास की बिजली आपूर्ति बंद कराई।

गोदाम के पीछे से दीवार तोड़कर पहुंचे दमकल कर्मी

प्रिंस चौक के पास जिस गोदाम में आग लगी वहां पीछे से दमकल कर्मी दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे। मुख्य गेट से दमकल कर्मी आग बुझाते रहे। इस बीच दमकल कर्मी पीछे के रास्ते भी अंदर पहुंचे। पीछे के मार्ग से सीढ़ी लगाकर दमकल कर्मी गोदाम में दाखिल हुए।

धुएं से हुई परेशानी, लगाना पड़ा एग्जॉस्ट फैन

गोदाम में जब आग लगी तो अंदर ही धुएं के गुब्बार के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को परेशानी हुई। इस बीच दमकल कर्मियों ने धुएं को कम करने के लिए एग्जॉस्ट फैन लगाकर बचाव कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed