{"_id":"6a42359af4c452f74d039c1d","slug":"controversy-over-tilak-and-kalava-uproar-in-college-bajrang-dal-creates-ruckus-dehradun-news-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने पर खड़ा हुआ विवाद, बजरंग दल का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने पर खड़ा हुआ विवाद, बजरंग दल का हंगामा
Mon, 29 Jun 2026 02:44 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:44 PM IST
सार
एक निजी कॉलेज में छात्रों से तिलक और हाथों में बंधा कलावा हटवाने पर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ड्रेस कोड का हवाला देते हुए छात्रों को धार्मिक प्रतीक हटाने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर कॉलेज में प्रवेश से रोकने की बात कही गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दून के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कॉलेज में छात्रों के माथे से तिलक और हाथों से कलावा उतरवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन
कॉलेज में छात्रों का आरोप है कि माथे पर तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर आने पर उन्हें रोक दिया गया। ड्रेस कोड का हवाला देते हुए इन्हें हटाने के लिए कहा गया। यह तक कहा गया कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो कॉलेज आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हरियाणा से दबोचा
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिलक और कलावा सनातन धर्म की आस्था और परंपरा का पवित्र प्रतीक हैं। इन पर किसी भी प्रकार की पाबंदी स्वीकार नहीं की जाएगी।