{"_id":"697ce0ce5b0533ceff0d2928","slug":"dehradun-mahapanchayat-will-be-held-on-february-8-for-ankita-bhandari-murder-case-justice-march-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को होगी महापंचायत, पूर्व सीएम के घर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को होगी महापंचायत, पूर्व सीएम के घर हुई बैठक
Fri, 30 Jan 2026 10:21 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:21 PM IST
सार
पूर्व सीएम हरीश रावत की पहल पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आठ फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत पर इंडिया गठबंधन दलों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के घर हुई बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आठ फरवरी को महापंचायत होगी। शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत के आवास पर इंडिया गठबंधन दलों व संगठनों के साथ बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत की पहल पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आठ फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत पर इंडिया गठबंधन दलों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया हत्याकांड में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन दलों ने आरोप लगाया कि भाजपा वीआईपी को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Uttarakhand Police: 15 एएसपी और सात डीएसपी के तबादले, 11 को पदोन्नति के बाद मिली नई नियुक्ति, देखें पूरी सूची
विज्ञापन
अगली बैठक तीन फरवरी को समाजवादी पार्टी के कार्यालय होगी। न्याय मंच की संयोजक कमला पंत व निर्मला बिष्ट, समाजवादी पार्टी के डॉ. एसएन सचान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, सीपीआईएम नेता राजेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार, सामाजिक संगठनों की ओर से रवि चोपड़ा, जगदीश कुकरेती, सीपीएम माले के नेता इंद्रेश मैखुरी, एसएस रजवार, मनमोहन आदि मौजूद थे।