देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल: देश की सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर भी होगा मंथन
- 11 से 13 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में अपराध की दुनिया के रहस्यों से भी उठेगा पर्दा
- दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में तीन दिवसीय आयोजन
- कार्यक्रम में कई नामी हस्तियां होंगी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 से 13 अक्तूबर तक दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड कैंपस में आयोजित होने वाले देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में साहित्य के साथ ही देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा व सामाजिक मुद्दों पर मंथन होगा। अपराध जगत से जुड़ी कई पुस्तकों और क्राइम राइटिंग पर चर्चा होगी। जिसमें जरायम की दुनिया के कई राज बेपर्दा होंगे। दूसरे दिन शनिवार (12 अक्तूबर) को शाम पांच से छह बजे तक अनरिवेलिंग सुनंदा पुष्कर्स लाइफ सत्र आयोजित होगा। इसमें सुनंदा मेहता, सुशांत सिंह और सुनंदा पुष्कर के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर चर्चा करेंगे।
तीसरे दिन रविवार 13 अक्तूबर को कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर कारगिल ब्रेवहार्ट्स सत्र आयोजित किया जाएगा। दोपहर तीन से चार बजे तक आयोजित होने वाले सत्र में तत्कालीन थल सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक शामिल होंगे। साथ ही कारगिल में सेवाएं दे चुके ब्रिगेडियर ओपी यादव और लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक किनी भी सत्र में मौजूद रहेंगे। रचना बिष्ट इस सत्र का संचालन करेंगीं।
'चैलेंज्स टू इंटरनल सिक्योरिटी' पर परिचर्चा होगी
तीसरे दिन अपराह्न चार से पांच बजे तक देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों के मुद्दे पर लिखी गई उत्तराखंड के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आईपीएस अशोक कुमार और अलंकृता सिंह की किताब चैलेंज्स टू इंटरनल सिक्योरिटी पर परिचर्चा होगी। सुधी रंजन सेन इस सत्र का संचालन करेंगे। इसके बाद शाम पांच से छह बजे तक द गैंगर्स्ट्स एक्ट पर चर्चा होगी। इस सत्र में हुसैन जैदी से सुशांत सिंह और कुलप्रीत यादव बातचीत करेंगे। सत्र में हुसैन जैदी की पुस्तक क्लास ऑफ-83 और सुशांत सिंह व कुलप्रीत यादव की पुस्तक क्वींस ऑफ क्राइम का विमोचन किया जाएगा।
पंजीकरण के बाद ही मिलेगा प्रवेश
तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। वेबसाइट WWW.dehradunliteraturefestival.com पर पंजीकरण कराया जा सकता है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9627598500 और 9837051581 पर संपर्क किया जा सकता है।