फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Lawsuit on Five property Dealers for land Fraud

देहरादून: जमीन के फर्जीवाड़े में पांच प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा दर्ज, 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sun, 23 Feb 2020 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Lawsuit on Five property Dealers for land Fraud

देहरादून में जमीन के फर्जीवाड़े में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम भागुवाला, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी अबरार आलम ने इस संबंध में पहले पटेलनगर कोतवाली और फिर आईजी गढ़वाल की एसआईटी से भी शिकायत की गई थी। मुकदमा दर्ज न होने पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


जिसमें बताया गया कि जमीन खरीद के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये हड़प लिए हैं। फर्जीवाड़े का पता लगने पर रकम लौटाने को कहा गया तो मारपीट और गाली गलौच की। यही नहीं पुलिस में शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाने की पुलिस ने हितेश अरोड़ा (निवासी कांवली, हाल निवासी पर्ल्स पैराडाइज फ्लैट्स सहस्त्रधारा रोड), सलीम (निवासी मीराकपुर अलिश पंजीवाला जसमौर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश), विशाल (निवासी रेलवे कॉलोनी पंचकुला हरियाणा), सीताराम (निवासी बंजारावाला माफी) और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसओ नेहरू कालोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि प्लॉट खरीद का सौदा और धमकी देने की घटना नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र की बताई गई है। इसलिए मुकदमा नेहरू कालोनी थाने में दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed