Dehradun Lathicharge Protest: युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध धरने पर बैठे हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी
Uttarakhand Paper Leak Case: पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। पूर्व सीएम हरीश रावत यहां जमीन पर लेट गए। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विस्तार
शुक्रवार सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। विपक्षी पार्टियां भी युवाओं के इस आंदोलन में कूद पड़ी हैं। कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है।
देहरादून कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर पुलिस मुख्यालय की ओर कूच करते हुए जब कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान हरीश रावत जमीन पर लेट गए। तबीयत बिगड़ने पर काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस उन्हें एक एबुलेंस से ले गई।