Dehradun: कालिका मंदिर में ध्वजारोहण, गूंजे जयकारे, जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज भी पहुंचे
संत-महात्माओं और ब्राह्मणों ने कीर्ति स्तंभ के मूल पर अभिषेक किया। ध्वजारोहण होते ही मंदिर परिसर माता रानी के जयघोष से गूंज उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालिका मंदिर में बृहस्पतिवार को 73वें वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव की धूम रही। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने जैसे ही ध्वजारोहण किया तो चारोंं ओर से फूल बरसे और खूब आतिशबाजी हुई। इस दाैरान मंदिर में माता रानी के भजनों और जयकारों पर भक्त झूमते गाते नजर आए।
बृहस्पतिवार को कालिका मार्ग स्थित मां कालिका मंदिर में शाम 06.05 बजे जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने स्थायी कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया। इससे पहले मंदिर में ध्वज पर चुनरी बांधी गई।
साथ ही संत-महात्माओं और ब्राह्मणों ने कीर्ति स्तंभ के मूल पर अभिषेक किया। ध्वजारोहण होते ही मंदिर परिसर माता रानी के जयघोष से गूंज उठा। बैंड बाजों और डमरू दल की प्रस्तुति ने महोत्सव को और भव्य बनाया।
Haridwar: कुंभ की जमीनें महलों में बदलीं, धर्मनगरी का स्वरूप संकट में, प्रशासन और संतों से संरक्षण की अपील
ध्वजारोहण के बाद मंदिर में आरती की गई। इसके साथ ही संत महात्माओं की विदाई हुई। उधर, श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर के ऊपरी तल पर 108 स्वामी कृष्णा गिरी महाराज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजानदास, टपकेश्वर मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज आदि मौजूद रहे।
आज लोग केवल मोबाइल चलाने में व्यस्त : जगद्गुरु
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि आजकल लोग सनातन संस्कृति, परंपरा, शास्त्रोें की बात नहीं जानते हैं। वे केवल मोबाइल चलाने में व्यस्त हैं। उन्होंने संस्कृति और परंपरा के महत्व संग हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं, जगद्गुरु के मंदिर में पहुंचते ही बड़ी संख्या में भक्त उनके दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.