फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jolly Grant Airport Terminal Testing work of conveyor belt started in phase-two

Dehradun: एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज-टू में कन्वेयर बेल्ट की टेस्टिंग का कार्य शुरू, जल्द यात्रियों के लिए खुलेगा

Sun, 10 Dec 2023 10:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

टर्मिनल फेज-टू का कार्य पूरा होने के बाद इसमें लगाई गई दो कन्वेयर बेल्ट और क्राउजर की टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन दोनों कन्वेयर बेल्टों में प्लास्टिक केन और बैग में रेत आदि भरकर कन्वेयर बेल्ट को घूमाकर इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Dehradun Jolly Grant Airport Terminal Testing work of conveyor belt started in phase-two
कन्वेयर बेल्ट की टेस्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट के फेज-टू का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में फेज-टू में फिनिशिंग और मशीनों की टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद डीजीसीए से अनुमति मिलने पर फेज-टू टर्मिनल को हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


टर्मिनल फेज-टू का कार्य पूरा होने के बाद इसमें लगाई गई दो कन्वेयर बेल्ट और क्राउजर की टेस्टिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन दोनों कन्वेयर बेल्टों में प्लास्टिक केन और बैग में रेत आदि भरकर कन्वेयर बेल्ट को घूमाकर इसकी टेस्टिंग की जा रही है। फेज-टू में कुल दो कन्वेयर बेल्ट लगाई जा रही हैं। जबकि फेज-वन में भी दो कन्वेयर बेल्ट पहले से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


फेज-वन को प्रस्थान (डिपार्चर) और फेज टू को आगमन (एराइवल) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। कन्वेयर बेल्ट और दूसरी मशीनों की टेस्टिंग के बाद डीजीसीए की टीम द्वारा फेज-टू का निरीक्षण किया जाएगा। डीजीसीए की मंजूरी के बाद फेज-टू को हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे नए टर्मिनल की हवाई यात्रियों की क्षमता दस गुना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Investor summit:  स्टार्टअप को सरकार ने बनाया 200 करोड़ का वेंचर फंड, विशेषज्ञों ने युवा उद्यमियों को दिए मंत्र

फेज-टू शुरू होने से 42776 हजार वर्ग मीटर होगी टर्मिनल में जगह
करीब दो साल पहले लगभग 460 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया था। आठ अक्तूबर 2021 को फेज-वन का कार्य पूरा होने के बाद इसे हवाई यात्रियों के लिए खोल दिया गया था। फेज वन में कुल जगह 28729 हजार वर्ग मीटर है। फेज टू जुड़ने के बाद कुल जगह 42776 हजार वर्ग मीटर हो जाएगी। वहीं यात्री क्षमता बढ़कर 36.50 लाख यात्री प्रतिवर्ष हो जाएगी।

फेज-वन में वर्तमान टर्मिनल संचालित किया जा रहा है। फेज-टू का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे एयरपोर्ट काफी खूबसूरत और बड़ा दिखाई दे रहा है। जल्द ही फेज-टू को हवाई यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
-प्रभाकर मिश्रा, एयरपोर्ट निदेशक, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed