फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादूनः ऐतिहासिक झंडेजी का भव्य आरोहण तस्वीरों में देखें और बनें इस पावन पल के साक्षी

Fri, 02 Apr 2021 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Apr 2021 03:08 PM IST
सार

  • शुक्रवार को झंडे जी का भव्य आरोहण हो गया। इस दौरान दरबार साहिब जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहा।

विज्ञापन
Dehradun jhanda mela 2021 News: Historical Jhanda Ji Arohan Today Vehicles banned around Darbar Sahib
झंडा मेला - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को झंडे जी का भव्य आरोहण हो गया। इस दौरान दरबार साहिब जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहा। इसके बाद अब झंडेजी मेला शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार श्री दरबार साहिब और श्री झंडेजी मेला प्रबंधन कमेटी ने मेला दो दिन तक ही सीमित रखना तय किया है। रविवार को नगर परिक्रमा के बाद धार्मिक मेला संपन्न हो जाएगा। दोपहर करीब दो बजकर 20 मिनट पर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री झंडेजी का आरोहण किया गया। वहीं इस दौरान पिछले सालों की अपेक्षा कम भीड़ दिखाई दी। इस दौरान सहारनपुर चौक, गऊघाट तिराहा, दर्शनी गेट, मोची वाली गली, तालाब के चारों और भंडारी चौक के साथ ही गुरुद्वारे की ओर से आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया। पुलिस ने झंडे जी आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कोविड-19 के नियमों का पालन करें। चार अप्रैल को सूक्ष्म स्वरूप में नगर परिक्रमा होगी। इसके साथ ही मेला संपन्न हो जाएगा। अन्य राज्यों से आने वाली संगतों को निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है।



देहरादून: कोरोना संकट के बीच हुआ ऐतिहासिक झंडेजी का भव्य आरोहण, इस बार दो दिन ही चलेगा मेला

प्रेम, सद्भावना एवं आस्था के प्रतीक श्री झंडेजी का भव्य आरोहण आज

Dehradun jhanda mela 2021 News: Historical Jhanda Ji Arohan Today Vehicles banned around Darbar Sahib
झंडा मेला - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सुबह सात बजे पुराने श्री झंडेजी को उतारने का कार्यक्रम शुरू हुआ।

Dehradun jhanda mela 2021 News: Historical Jhanda Ji Arohan Today Vehicles banned around Darbar Sahib
झंडा मेला - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में श्री झंडेजी का आरोहण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun jhanda mela 2021 News: Historical Jhanda Ji Arohan Today Vehicles banned around Darbar Sahib
झंडा मेला - फोटो : अमर उजाला

देश के विभिन्न राज्यों में दोबारा तेजी से फैलते कोरोना के चलते एहतियातन कई कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से आने वाली संगतों को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
Dehradun jhanda mela 2021 News: Historical Jhanda Ji Arohan Today Vehicles banned around Darbar Sahib
झंडा मेला - फोटो : अमर उजाला
आरोहण स्थल पर भी सीमित संख्या में श्रद्धालुओं से आने की अपील की गई थी। हालांकि, इस साल संगतों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालों के मुकाबले कम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed