फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Jhanda ji mela 2020 will Start from 13th march, new flag set up this year

देहरादून: 13 मार्च को होगा ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण, इस बार चढ़ेगा 105 फीट ऊंचा नया ध्वजदंड

Mon, 02 Mar 2020 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Mar 2020 08:14 PM IST
सार

  • परंपरा के अनुसार, हर तीन साल में बदला जाता है श्री झंडा जी का ध्वज दंड
  • श्री झंडा जी का नया ध्वज दंड चढ़ने के कारण इस बार जुटेगी और अधिक संगत

विज्ञापन
Dehradun Jhanda ji mela 2020 will Start from 13th march, new flag set up this year
झंडे जी का आरोहण - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून के ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेले में इस बार नया ध्वज दंड चढ़ाया जाएगा। परंपरा के अनुसार हर तीन साल में झंडे जी का ध्वज दंड बदला जाता है। इस बार  105 फीट ऊंचे ध्वज दंड पर झंडे जी को चढ़ाया जाएगा। यह अभी तक के झंडे जी की यह सबसे अधिक ऊंचाई होगी।

विज्ञापन


झंडा जी का आरोहण 13 मार्च को विधि-विधान से किया जाएगा। इसी के साथ मेला शुरू होगा। दरबार साहिब के व्यवस्थापक केसी जुयाल ने कहा कि हर तीन साल में झंडा जी का ध्वज दंड बदलने की परंपरा सालों से चली आ रही है। वर्तमान में  झंडे जी पर चढ़े ध्वज दंड को तीन साल का समय पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

 

श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी महाराज के सानिध्य में नया ध्वज दंड ग्राम दूधली से एसजीआरआर इंटर कॉलेज मोथरोवाला लाया जा चुका है। 11 मार्च को संगत नए ध्वज दंड को सम्मान के साथ श्री दरबार साहिब लेकर पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार से शुरू होंगे कार्यक्रम

पहले दिन (बुधवार) महंत वियंतदास के हुकुमनामा पर श्री गुरु राम राय जी दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज हस्ताक्षर करने के साथ ही कार्यक्रम शुरू होंगे। छह मार्च को महंत देवेंद्र दास महाराज जी अराईयांवाला के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां झंडे जी को चढ़ाया जाएगा। सात मार्च से देश विदेश से संगत देहरादून पहुंचना शुरू होंगी। 

लाखों की संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु
जुयाल ने कहा कि मेले में हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार पिछली बार की तुलना में काफी ज्यादा संगत के पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि इस बार नया ध्वज दंड चढ़ाया जाएगा। इस अद्भुत क्षण के दर्शन करने के लिए संगतों में खासा उत्साह रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed