फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Home loan company agent arrested for fraud of 1.5 crore Rupees

देहरादून: डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी में होम लोन कंपनी का एजेंट गिरफ्तार, 14 रजिस्ट्रयों पर कराए लोन 

Tue, 24 Nov 2020 11:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Nov 2020 11:49 PM IST
सार

  • साथियों के साथ मिलकर बनाई थी फर्जी फर्म, 14 रजिस्ट्रयों पर कराए लोन 
  • अन्य साथियों की भी पुलिस कर रही है तलाश, आरोपी को किया कोर्ट में पेश 

विज्ञापन
Dehradun: Home loan company agent arrested for fraud of 1.5 crore Rupees
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से होम लोन का डेढ़ करोड़ रुपये डकारने वाले कंपनी के एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने होम लोन के लिए 14 फर्जी रजिस्ट्रयां कराई थीं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


मामला रायपुर थाने का है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मामले में शिकायत सनसेट बिल्डवेल फर्म के मालिक इस्लाम निवासी छरबा सहसपुर और मनीष ने की थी। शिकायत के बाद एसआईटी ने इसकी जांच की थी, जिसके बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में सामने आया था कि फुरकान और महराज सिंह बिष्ट आदि ने फर्जीवाड़ा कर सनसेन बिल्डवेल नाम से फर्म बनवाई है।
विज्ञापन



इस फर्म का खाता उन्होंने नैनीताल बैंक में खुलवाया था। इसके बाद उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से रजिस्ट्रयां कराईं। उन्होंने डीएचएफएल कंपनी से इन रजिस्ट्रयों को बंधक रखकर डेढ़ करोड़ रुपये का लोन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनका साथ कंपनी के एजेंट रितेश मिश्रा निवासी देवलोक कॉलोनी शिमला बाईपास ने दिया। रितेश मूल रूप से रामपुर मिश्र, थाना बैरिया जिला बलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed