फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Heavy rain in Dehradun late night, one person swept away in the drain

Dehradun : देर रात देहरादून में भारी बारिश, एक व्यक्ति नाले में बहा; प्रदेश में कई जगह भूस्खलन... वाहन फंसे

Thu, 10 Jul 2025 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Jul 2025 02:24 AM IST
सार

कालसी में भूस्खलन होने से इछाड़ी डैम से लाल ढांग के बीच 45 वाहन फंस गए।

विज्ञापन
Dehradun: Heavy rain in Dehradun late night, one person swept away in the drain
रात में बारिश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार-बृहस्पतिवार की रात भारी बारिश हुई। रायपुर क्षेत्र के तपोवन खाले में अत्यधिक पानी आ जाने से रात करीब आठ बजे अनिल निवासी लेन नं. 7 तपोवन में बह गए। उधर, कालसी में भूस्खलन होने से इछाड़ी डैम से लाल ढांग के बीच 45 वाहन फंस गए। पुलिस व एसडीआरएफ ने देर रात रास्ता खुलवाकर इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। उधर, रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बहाली कार्य जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार-बृहस्पतिवार को लिए देहरादून जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। बुधवार शाम से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई। रायपुर क्षेत्र में रात आठ बजे एक व्यक्ति की बहने की सूचना मिली। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो तपोवन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी किनारे पड़ा मिला। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बारिश के कारण प्रिंस चौक, मोहकमपुर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। शहर में रात करीब नौ बजे से शुरू हुई बारिश खबर लिखे जाने तक जारी रही। पुलिस ने रिस्पना-बिंदाल नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को रात में ही अलर्ट किया।

मसूरी : तेज बारिश के बीच पेड़ गिरा, कार-स्कूटी दबीं
मसूरी। तेज बारिश के बीच धनोल्टी रोड में ओल्ड टिहरी बस स्टैंड के पास बांझ का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक कार और एक स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सूचना पर पुलिस, फायर और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़कर को काटकर यातायात बहाल किया। नगर पालिका सभासद विशाल खरोला ने बताया कि पहाड़ से भारी भरकम बांझ का पेड़ सड़क पर गिरने से कार और स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया।


वन दरोगा अभिषेक सजवाण ने बताया कि भारी बारिश के कारण बांझ का पेड़ गिर गया। वहीं शहर में बुधवार की देर शाम को फिर शहर में भारी बारिश हुई। इससे कई जगह मलबा आ गया। जलभराव की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed