फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Government's achievements will become the charioteer of BJP's development chariot

Dehradun: भाजपा के विकास रथ की सारथी बनेंगीं सरकार की उपलब्धियां, सीएम धामी भी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

Sun, 15 Feb 2026 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा आफताब अजमत, देहरादून
आफताब अजमत, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 06:17 AM IST
सार

सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास योजनाओं की जानकारी लेकर यह रथ हर विधानसभा तक पहुंचेगा। कोर कमेटी की बैठक में वर्ष 2022 के चुनाव में हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य भी रखा गया।

विज्ञापन
Dehradun: Government's achievements will become the charioteer of BJP's development chariot
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की उपलब्धियां भारतीय जनता पार्टी के विकास रथ की सारथी बनेंगी। सरकार के चार साल पूरे होने पर विकास योजनाओं की जानकारी लेकर यह रथ हर विधानसभा तक पहुंचेगा। कोर कमेटी की बैठक में वर्ष 2022 के चुनाव में हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य भी रखा गया।

विज्ञापन


कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि हर विधानसभा में एक से चार तक कार्यक्रम होंगे। इनमें भाजपा सरकार की उपलब्धियों का विकास रथ लेकर पहुंचेगी। केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा संबंधित विधानसभा में हुए विकास कार्यों को भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी तय हुआ है कि हर विधानसभा के किसी एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सांसद में से कोई शामिल होगा। जरूरत के हिसाब से केंद्रीय मंत्रियों को भी इनमें से किसी विधानसभा विशेष में बुलाया जा सकता है। प्रदेश भाजपा का मंडल स्तर का कार्यक्रम आठ से 14 अप्रैल के बीच होना है, जिसकी तैयारियों के मद्देनजर 17 फरवरी को संगठन की कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर विधानसभा में महिलाओं का बड़ा कार्यक्रम
भाजपा ने ये भी तय किया है कि सहसपुर विधानसभा में महिलाओं का एक बड़ा कार्यक्रम कराया जाएगा। अभी इसकी तिथि तय होनी बाकी है। इस कार्यक्रम में कोई महिला केंद्रीय मंत्री भी पहुंच सकती है।

चार साल पूरे होने का मनेगा बड़ा जश्न
पार्टी 23 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रैली करेगी, जिसमें डेढ़ से दो लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है।

हर लोकसभा के विधायकों की बैठक लेंगे मुख्यमंत्री
ये भी तय हुआ है कि हर लोकसभा में शामिल विधानसभा के पार्टी विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेंगे। बैठक में संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्यों और शेष कार्यों पर चर्चा की जाएगी। ताकि समय से सभी काम पूरे हों। इसी तरह मार्च में पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें आगामी विस चुनाव को लेकर मोर्चों की रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए।


अगली कोर कमेटी बैठक में रखी जाएगी सर्वे रिपोर्ट
प्रदेश में अगले चुनाव के मद्देनजर दो सर्वे हो चुके हैं। कोर कमेटी की बैठक में सीएम धामी ने इन्हें रखा लेकिन नड्डा ने अगली बैठक के लिए इसे टाल दिया। अब कोर कमेटी की अगली बैठक में मुख्यत: सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा होगी। दोनों सर्वे में प्रदेशभर में भाजपा विधायकों की रिपोर्ट सामने आएगी। उसी हिसाब से पार्टी आगे कमजोर सीटों पर अपनी रणनीति बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed