फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun girl cleaning on neighbor House second floor fell on sharp grill, fractured her jaw

Dehradun: दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही बच्ची ग्रिल पर गिरी, जबड़ा फटा, 50 रुपये का लालच देकर ले गई थी पड़ोसन

Wed, 19 Nov 2025 10:47 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Nov 2025 10:47 PM IST
सार

बच्ची पड़ोसन के यहां दूसरी मंजिल पर सफाई कर रही थी। तभी उसके हाथ से पानी की बाल्टी छूट गई और बच्ची का पैर फिसल गया।  

विज्ञापन
Dehradun girl cleaning on neighbor House second floor fell on sharp grill, fractured her jaw
अस्पताल में भर्ती बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट थानाक्षेत्र के डाकरा इलाके में एक बच्ची पड़ोसी के घर में सफाई करने के दौरान पैर फिसलने से दूसरी मंजिल से गेट की नुकीली ग्रिल पर गिर गई। इससे उसका जबड़ा बुरी तरह फट गया। बच्ची की हालत नाजुक है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष केके लुंठी के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। बच्ची की मां नीतू ने बताया कि उनकी बेटी अपने छोटे भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाली कमलेश उपाध्याय बच्ची को 50 रुपये का लालच देकर अपने घर ले गई।
विज्ञापन


बच्ची को सोलर पैनल की सफाई के लिए ऊपर चढ़ा दिया। वह बच्ची को नीचे से पानी की बाल्टी दे रही थी और बच्ची सोलर पैनल साफ कर रही थी। तभी उसके हाथ से पानी की बाल्टी छूट गई और बच्ची का पैर फिसल गया। इसके बाद वह दूसरी मंजिल से सीधे लोहे के गेट की नुकीली ग्रिल पर आकर फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकार ने छह महीने के लिए आंदोलनों पर लगाई पाबंदी, एस्मा लागू, उपनलकर्मियों को नो वर्क-नो पे

Trending Videos

बच्ची का जबड़ा ग्रिल में फंस गया था। इसके बाद वह नीचे जमीन पर गिर गई। उसका जबड़ा बुरी तरह फट गया। परिजनों के मुताबिक ग्रिल लोहे की होने के कारण उसके रक्त में इंफेक्शन भी हो गया है।

उसका रक्त बदला जा रहा है। उसके सीने में भी गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष केके लुंठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। इस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed