फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun: gangster house distrainment, police taken out window, door and door frame

देहरादूनः दो गैंगस्टरों के घरों की कुर्की, खिड़की, दरवाजे और चौखट तक निकाल कर ले गए

Wed, 15 Jan 2020 03:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Jan 2020 03:16 PM IST
सार

  • फरार रौनक और मुकर्रम के कन्हैया विहार स्थित घराें से जब्त किया सारा सामान 
  • धोखाधड़ी कर दूसरे से धन ऐंठने के मास्टर माइंड हैं दोनों आरोपी

विज्ञापन
dehradun: gangster house distrainment, police taken out window, door and door frame
एसएसपी अरुण मोहन जोशी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नए साल के पहले दिन ही 54 पर गैंगस्टर लगाने वाली दून पुलिस ने प्रभावी कुर्की कर अपराधियाें को कड़ा संदेश दिया है। सीओ सदर अनुज कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने रौनक अली और मुकर्रम के घरों की कुर्की की है।

विज्ञापन


सामान जब्त करने के साथ खिड़की, दरवाजे और चौखट तक निकाल ली गई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने एक जनवरी को आदतन अपराधियों, धोखाधड़ी कर लोगों की रकम ऐंठने वालों और आनलाइन ठगी करने वालों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

 

इसके तहत जिले भर में 16 मुकदमे दर्ज कराकर 54 अपराधियाें पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। इनमें से काफी आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आदेश के अनुपालन में फरार रौनक अली और मुकर्रम के घरों की कुर्की के विवेचक नरोत्तम बिष्ट ने कोर्ट से आदेश प्राप्त किए।

सीओ अनुज कुमार ने पटेलनगर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी और विवेचक नरोत्तम बिष्ट के साथ आरोपियों के कन्हैया विहार स्थित आवास में कुर्की की कार्रवाई की। दोनों के घरों से सारा सामान जब्त कर थाने में जमा किया गया है। यह पूरा सामान लोगों से धोखाधड़ी कर जुटाया गया है। इन दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed