{"_id":"69cd610a50e5822a81074592","slug":"dehradun-fire-breaks-out-in-a-cloth-warehouse-in-moti-bazar-causing-chaos-two-fire-tenders-bring-the-blaze-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मोती बाजार में हादसा, कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मोती बाजार में हादसा, कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख
Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:49 PM IST
सार
मोती बाजार में तरुण तनेजा की कपड़े की दुकान हैं। दुकान से कुछ ही दूरी पर उनका कपड़े का गोदाम है। बुधवार की रात गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठीं लगी और आग में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
कपड़ों की दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देहरादून में बुधवार की रात मोती बाजार में एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे सारे कपड़े राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियो ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, मोती बाजार में तरुण तनेजा की कपड़े की दुकान हैं। दुकान से कुछ ही दूरी पर उनका कपड़े का गोदाम है। बुधवार की रात गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठीं लगी और आग में विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
Rishikesh: उड़ीसा में जेल तोड़कर फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताया जा रहा है कि गोदाम में सुबह के समय ही सामान मंगाया गया था। आग लगने से लाखो के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है। आग लगने की सूचना पर दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने भी पहुंचकर व्यापारी से मुलाकात की।