फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Drug administration raids Windlas Biotech, uncovers irregularities bans codeine-containing syrup

Dehradun: विंडलास बायोटेक में औषधि प्रशासन की टीम का छापा, मिली गड़बड़ी, कोडीन युक्त सिरप पर रोक

Tue, 10 Feb 2026 08:03 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Feb 2026 08:03 AM IST
सार

देश के अलग-अलग हिस्सों में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत के बाद उत्तराखंड में भी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सतर्क हो गया था। इसके बाद से विभाग की ओर से लगातार दवा निर्माता कंपनियाें और मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा जा रहा है।

विज्ञापन
Dehradun: Drug administration raids Windlas Biotech, uncovers irregularities bans codeine-containing syrup
सिरप (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने देहरादून के मोहब्बेवाला स्थित विंडलास बायोटेक में अनियमितताएं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की है। कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। सोमवार को औषधि प्रशासन की टीम ने दवा निर्माता कंपनी विंडलास बायोटेक का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान टीम ने सिरप समेत तमाम दवाओं की जांच की। अधिकारियों को कोडीन युक्त कफ सिरप में गड़बड़ी मिली। अधिकारियों ने फौरन इसे प्रतिबंधित कर दिया। गौरतलब है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत के बाद उत्तराखंड में भी खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सतर्क हो गया था। इसके बाद से विभाग की ओर से लगातार दवा निर्माता कंपनियाें और मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन


Dehradun: छह डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव, नई जिम्मेदारियां तय, एसएसपी अजय सिंह ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमितताएं मिलने पर कई मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विंडलास बायोटेक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इतना ही नहीं इस औषधि के अनुमोदन को अग्रिम आदेशों तक के लिए निलंबित भी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी जिलों में अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed