फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun district 11 village will become city

देहरादूनः 100 करोड़ में ‘शहर’ बनेंगे जिले के 11 गांव, इनके नाम हैं शामिल

Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
dehradun district 11 village will become city
प्रतीकात्मक

देहरादून के जिले के 11 गांवों को शहर की तरह विकसित किया जाएगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के अंतर्गत रानीपोखरी क्षेत्र के इन गांवों को चुना गया है। इनके विकास में कुल 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसके लिए 30 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से स्वीकृत हो चुके हैं। जबकि, 70 करोड़ रुपये विभाग खर्च करेगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि इस योजना के तहत इन गांवों में 24 घंटे जलापूर्ति, डिजिटल साक्षरता, सिंचाई, उद्यानिकी आदि के लिए कार्य किए जाने हैं। गांवों में सड़कों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। लोगों का जीवनस्तर सुधारने के लिए कई एनजीओ और विभागों की मदद ली जाएगी। ये सभी वह गांव हैं जो अर्द्धशहरी इलाकों की श्रेणी में आते हैं। इन गांवों में विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। रानीपोखरी क्लस्टर के बाद अन्य गांवों को चिह्नित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

निकाय परिसीमन के कारण हुई थी देरी 

शुरूआत में इस योजना के तहत डोईवाला नगर पंचायत से सटे कुछ गांवों को भी शामिल किया गया था। यहां काम भी शुरू हो गया था, लेकिन परिसीमन के तहत ये अठूरवाला, भानियावाला आदि गांवों के नगर पंचायत में शामिल होने से सभी काम रोक दिए गए। उसके बाद अलग से ग्राम पंचायतों की सूची बनाई गई। 

आर्थिकी सुधारने को मशरूम उत्पादन 
इन गांवों के लोगों की आर्थिकी सुधारने के लिए विभिन्न कारोबार भी शुरू किए जाएंगे। इनमें कृषि से जुड़े कारोबार को चुना गया है। वर्तमान में यहां लोगों को मशरूम उगाने और इसके विपणन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ये ग्राम पंचायतें हैं रूर्बन मिशन में 

रानीपोखरी ग्रांट, रानीपोखरी मौजा, रैनापुर, माजरी ग्रांट, जीवनवाला, भोगपुर, सारंदरवाला, बागी, कोडसी, रखवाल गांव, गडूल गांव। 

ये होने हैं प्रमुख कार्य 
24 घंटे बिजली पानी 
डिजिटल साक्षरता 
परिवहन व्यवस्था 
जीवनस्तर सुधारना 
सिंचाई, कृषि, उद्यानिकी 
आंतरिक और लिंक मार्गों का सुदृढ़ीकरण 
आर्थिकी सुधार के लिए काम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed