{"_id":"61766e0954031f10fd36a0d6","slug":"dehradun-death-of-two-brothers-due-to-drowning-in-a-pond-near-kyarkuli-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: क्यारकुली गांव के पास तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: क्यारकुली गांव के पास तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, घर में छाया मातम
Mon, 25 Oct 2021 03:25 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Oct 2021 03:25 PM IST
सार
क्यारकुली गांव में सोमवार को तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाइयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। बच्चों का पिता पास में ही एक फार्म हाउस पर काम करता है।
विज्ञापन
मसूरी में तालाब में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी के क्यारकुली गांव के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मछली तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता तालाब के पास स्थित फार्म हाउस में नौकरी करते हैं। सोमवार को वह काम पर गए थे। उनके साथ उनके पांच साल और साढ़े तीन साल के दोनों बेटे भी चले गए। दोनों वहां खेल रहे कि अचानक पैर फिसलने से वे तालाब में गिर गए।
विज्ञापन
आनन फानन बच्चों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भट्टा गांव आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर निधि गुरुंग ने बताया कि जब तक बच्चों को लाया गया दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
कोतवाल मसूरी गिरीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि घटना सुबह करीब दस बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। आगे की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।